Punjab

Punjab: CM की उद्योग नीतियों को मिला बड़ा सम्मान

पंजाब राजनीति
Spread the love

देश के पाँच प्रमुख सुधार क्षेत्रों में पंजाब ने दिखाई शानदार कार्यकुशलता

भारत सरकार ने पंजाब को ‘टॉप अचीवर’ अवॉर्ड से किया सम्मानित

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उद्योग–पक्षीय नीतियों को मान्यता देते हुए भारत सरकार ने आज “व्यापार सुधार कार्य योजना (बी.आर.ए.पी.) 2024” के तहत पंजाब को “टॉप अचीवर” पुरस्कार से सम्मानित किया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य को यह सम्मान प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि पंजाब ने भारत के पाँच प्रमुख सुधार क्षेत्रों — बिज़नेस एंट्री, निर्माण परमिट प्राप्तकर्ता, निवेश प्रोत्साहन, क्षेत्र–विशेष स्वास्थ्य देखभाल और सेवाएँ — में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने बी.आर.ए.पी. 2024 के तहत पंजाब को “टॉप अचीवर” के रूप में मान्यता दी है। यह सम्मान एक पारदर्शी, कुशल और निवेशक–अनुकूल व्यापारिक वातावरण प्रदान करने के प्रति पंजाब की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है और “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” के क्षेत्र में राज्य की अग्रणी स्थिति की पुष्टि करता है।

ये भी पढ़े: Punjab: पंजाब सरकार ने बिजली कनेक्शनों से संबंधित प्रक्रिया को बनाया सरल

मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब लगातार औद्योगिक विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उद्योग–पक्षीय नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और व्यापार–अनुकूल माहौल की बदौलत निवेशक राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पंजाब के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण ने औद्योगिक निवेश को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। मार्च 2022 में भगवंत सिंह मान सरकार के सत्ता संभालने के बाद से पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 4.7 लाख युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, हस्तशिल्प, साइकिल, आई.टी. और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में बेमिसाल प्रगति के चलते पंजाब आज अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरा है।

ये भी पढ़े: Punjab: केंद्र ने की मान सरकार की तारीफ़, किसानों के सहयोग से पराली जलाने में 85% कमी

राज्य सरकार की उद्योग–पक्षीय नीतियों के कारण पंजाब अब विकसित देशों — जापान, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, यू.ए.ई., स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, स्पेन आदि — से भी निवेश आकर्षित कर रहा है। सरकार के ठोस प्रयासों की बदौलत पंजाब न केवल भारत में बल्कि दुनिया के पसंदीदा निवेश स्थलों में से एक बनकर उभर रहा है। इसी तरह, राज्य अब “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। साथ ही सरकार द्वारा शुरू किया गया “फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल” भारत का सबसे उन्नत सिंगल विंडो सिस्टम बन गया है, जो ऑफलाइन आवेदन की आवश्यकता को पूरी तरह समाप्त करते हुए 150 से अधिक व्यापारिक सेवाएँ एक ही मंच से प्रदान करता है।