Punjab: धूरी के गांव बनेंगे विकास का मॉडल, 129 परियोजनाओं पर खर्च हो रहे हैं 13.98 करोड़
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य के शहरों के साथ साथ तेजी से गांव का भी विकास कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के विकास कार्यो से आज पंजाब के गांवो में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से गांवों का संपूर्ण विकास कराने के अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा है कि असली पंजाब (Punjab) आज भी गांवों में बसता है। सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि किसी भी समाज का उत्थान तभी संभव हो सकता है जब उसके गांवों का विकास हो। हमारी सरकार का यही कोशिश है कि प्रदेश के हर गांव में विकास की बयार बहे। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने यह बात धूरी में चल रही विकास परियाजनाओं (Development Projects) का जायजा लेने के दौरान कहे। इस दौरान मान ने घनोरी कलां, घनोरी खुर्द, कातरों और चंगाली गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ेंः Punjab: नशा मुक्त पंजाब के लिए पुलिस की भूमिका बेहद अहम: CM Mann
सभी विभाग तालमेल के साथ करें कार्य
आम लोगों से बातचीत करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि सभी सरकारी विभाग एक-दूसरे के साथ मिलकर ग्रामीण आबादी के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब गांवों में बसता है और रंगले पंजाब का सपना तभी साकार हो सकता है, जब गांव स्वच्छ और हरे-भरे हों। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र पर पहले से ही विशेष ध्यान दे रही है।
सीएम मान ने आगे कहा कि धूरी को सर्वांगीण विकास के माध्यम से मॉडल शहर के रूप में तैयार किया जाएगा और इसके लिए उचित धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस शहर में जल्द ही विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं, अच्छी सड़कें, साफ तालाब और नहरों के जरिए से सिंचाई की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों के संपूर्ण विकास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए हैं।
ये भी पढे़ंः Punjab: CM भगवंत मान की बड़ी पहल, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा स्वच्छ जल
विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं-सीएम मान
सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश भी कर रही है। सीएम ने दोहराया कि शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि विकास के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का भी प्रयास किया जा रहा है जिससे पंजाब के लोगों को फायदा हो सके।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस दौरान खुलासा किया कि इन पंचायतों में 129 विकास कार्यों के लिए कुल 13.98 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनमें से 93 कार्य 8.67 करोड़ रुपये की लागत से पूरे भी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 36 कार्य 5.31 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे हैं और जल्द ही पूरे हो जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन पांच ग्राम पंचायतों की आवश्यकता के आधार पर 32 अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए 12.19 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान भी जारी किया गया।

