CM Bhagwant Singh Mann

केंद्र पर बरसे Punjab के CM मान..बोले किसान दिल्ली नहीं तो क्या लाहौर जाएंगे..?

पंजाब राजनीति
Spread the love

CM Bhagwant Singh Mann ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

CM Bhagwant Singh Mann: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने किसाने को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोला है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी राज्य हरियाणा (Haryana) में एक जनसभा में शूंभ और खनौरी बॉर्डर (Khanauri Border) पर बैठे किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी तो क्या वह उन्हें लाहौर भेजेगी। उन्होंने आगे कहा कि खनौरी और शंभू में सीमा पर लोहे की कील और अवरोधक लगाकर बाधा उत्पन्न की गई है जिससे किसान दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। सत्ता का केन्द्र दिल्ली है इसलिए वे दिल्ली ही जाएंगे। अगर वे दिल्ली नहीं जाएंगे, तो क्या मैं उन्हें लाहौर भेज दूं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: कर विभाग ने हजारों करोड़ के जाली बिलों के घोटाले पर कसा शिकंजा: हरपाल सिंह चीमा

Pic Social Media

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आगे कहा कि 4 साल पहले भी किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक लिया गया था। सीएम ने कहा कि कृषि कानूनों (अब निरस्त हो चुके) के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 726 किसानों की जान गई थी। इस बीच, हिसार के बरवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मान ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने दूसरे दलों को मौका दिया लेकिन सभी ने हरियाणा को लूटा। अगर कोई चिकित्सक किसी बीमारी का इलाज नहीं कर पा रहा है तो चिकित्सक बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के मतदाताओं की तरह हरियाणा के लोगों को भी इस बार बदलाव के लिए वोट करना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

13 फरवरी को शुरू हुआ था दिल्ली चलो मार्च

आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (Kisan Mazdoor Morcha) के नेतृत्व में पंजाब के किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित दूसरी मांगो को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च अभियान की शुरुआत किया था। हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए अंबाला-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमेंट के बड़े पत्थर और अवरोधक भी लगाए थे। तब से ये किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर (Khanauri Border) पर डेरा डाले हैं।

ये भी पढ़ेंः NRI की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब और केरल ने मिलाया हाथ

पंजाब सरकार की योजनाओं के बारे में सीएम ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं से लोगों को जानकारी दी। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा से हैं और उन्होंने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी को भारी बहुमत मिला तो वह संविधान बदल देगी। शुक्र है कि उन्हें बहुमत नहीं मिला, वरना वे संविधान बदल देते।