Punjab: पत्नी सुनीता के साथ CM मान के घर पहुंचे CM केजरीवाल..बेटी नियामत को दिया आशीर्वाद

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पंजाब के संगरूर में चुनाव प्रचार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) के घर पहुंचे। सीएम केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी रही। केजरीवाल दंपती ने भगवंत मान की नन्ही बेटी नियामत कौर से भी मुलाकात की और उसे दुलारा। सीएम मान की नन्‍हीं परी नियामत कौर (Niamat Kaur) को गोद में उठा खूब दुलार किया। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः AAP को जिताने के लिए CM मान की पत्नी और बहन भी चुनाव प्रचार में उतरीं

सीएम केजरीवाल ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस प्‍यारी मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने पोस्‍ट में लिखा है कि मान साहब के घर नन्ही बिटिया ने जन्म लिया था। संगरूर में प्रचार के बाद उनके घर जाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। बिटिया पर वाहेगुरू जी की कृपा सदैव बनी रहे, मान साहब का परिवार इसी तरह हमेशा खुश और स्वस्थ रहे।

ये भी पढ़ेंः Punjab:लोकसभा चुनाव को लेकर इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

दो महीने पहले मान के आई थी नन्हीं परी

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान के घर दो महीने पहले नन्‍हीं सी बिटिया ने जन्‍म लिया था। इसकी जानकारी मुख्‍यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी थी। उस दौरान दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे।