Punjab

Punjab: फगवाड़ा मेयर चुनाव में AAP ने मारी बाजी, कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन को मिली हार

पंजाब
Spread the love

Punjab: फगवाड़ा मेयर चुना में AAP के हिस्से आई जीत, कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन की हुई हार

Punjab News: पंजाब आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने फगवाड़ा मेयर चुनाव (Phagwara Mayor Election) जीत लिया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार राम पाल उप्पल को फगवाड़ा नगर निगम (Phagwara Mayor Election) का नया महापौर (Mayor) चुना गया। निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पार्षद उप्पल कांग्रेस छोड़कर 28 जनवरी को आप में शामिल हुए थे। उन्होंने महापौर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार संजीव बग्गा को हराया।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान की योजना के तहत स्कूलों के लिए जारी की गई राशि, छात्रों का भविष्य होगा रोशन

निगम के अधिकारियों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल हुए पार्षद तेजपाल बसरा को वरिष्ठ उप महापौर चुना गया, वहीं विपिन कृष्ण को उप महापौर चुना गया। आपको बता दें कि इस बार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरबंस लाल को महापौर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social media

जानें- सीटों का पूरा समीकरण

आपको बता दें कि पिछले महीने संपन्न फगवाड़ा नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने 22 और आप ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थीं। कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन किया था, जिसने 3 सीटें प्राप्त की थी, जिससे कांग्रेस की संख्या बढ़कर 25 हो गई। फगवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल वो भी मेयर चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं। लेकिन मेयर चुनाव से पहले कई पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का साथ पकड़ लिया। और आप के पार्षदों की संख्या बढ़ाकर 18 हो गई। जिससे कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी। इसका नतीजा यह निकला कि आप राम पाल उप्पल आप प्रत्याशी के रूप में मेयर का चुनाव जीत गए।

ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब के इन 6 जिलों में मान सरकार लाने जा रही है बड़ा प्रोजेक्ट, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुई आप की जीत

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब के इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्षदों ने आप के महापौर को चुन कर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फगवाड़ा के विकास को प्राथमिकता दी है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को महापौर चुने जाने के बाद अरोड़ा ने पार्टी के सांसद राज कुमार चब्बेवाल के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जाहिर करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि हाल ही में 46 नगर निगमों, परिषदों और पंचायतों के लिए हुए चुनावों में आप को 41 स्थानों पर बहुमत मिला है। यहां तक ​​कि अन्य स्थानों पर भी पार्षदों ने अपने शहर के विकास के लिए आप के महापौर को चुना है। अब हम चुनाव के दौरान फगवाड़ा के लोगों से वादा की गई 5 गारंटियों को लागू करने पर जोर देंगे।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करेंगे काम- अमन अरोड़ा

अरोड़ा ने फगवाड़ा के लोगों से कहा कि मैं फगवाड़ा के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फगवाड़ा के विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने आगे कहा कि मैं विपक्षी दलों के पार्षदों से भी अपील करता हूं कि वे यह सोचकर निराश न हों कि उनकी पार्टी का महापौर सत्ता में नहीं है। आप अपने मुद्दे हमारे महापौर के सामने रखें और वह उनका समाधान भी करेंगे। हम समावेशी विकास में विश्वास करते हैं।