PM Modi Birthday: Mohan Yadav gave special congratulations to PM Modi, said- It is possible from a distance...

PM Modi Birthday: PM Modi को मोहन यादव ने दी खास बधाई, कहा- दूर दृष्टि से संभव…

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज (17 सितंबर) को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने उन्हें (PM Modi) को जन्मदिन की खास बधाई दी है। मोहन यादव ने कहा कि आज भारत देश की जो वैश्विक साख बढ़ी है उसका पूरा श्रेय पीएम मोदी (PM Modi) को जाता है। विश्व में शांति की स्थापना हो या प्रौद्योगिकी का इतना आगे बढ़ना। ये सब प्रधानमंत्री (Prime Minister) की दूर दृष्टि से संभव हो रहा है। इसे प्रत्यक्ष देख रहे हैं और ये किसी सौभाग्य से कम नहीं है।

मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से पीएम मोदी को खास लगाव है, उन्होंने ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यकम में प्रदेश में हुए कई प्रयोगों का उल्लेख कर प्रदेश का पूरे देश में सम्मान बढ़ाया है। भारत के नागरिक के रूप में हम नई वैश्विक पहचान के साथ दुनिया के सामने शान से खड़े हैं। पूरा देश आज उनका जन्मदिन मना रहा है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा पीएम तपस्वी और एक पथ प्रदर्शक हैं, जिनके नेतृत्व में भारत उजाले की ओर बढ़ रहा है। भारत को अब ऐसे जन सेवक का साथ मिला है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि और नागरिक अनमोल पूंजी है।

ये भी पढ़ेंः MP News: किसानों को बोनस देगी Mohan Yadav की सरकार, जानिए क्या है स्कीम?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दीक्षा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्कारों में रचे-बसे नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का व्यक्तित्व इतना विशाल हो गया है कि उसे शब्दों में बांधना एक चुनौतीपूर्ण काम है। उनके व्यक्तित्व की ऐसी कई विशेषताएं हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं चाहे वे किसी भी क्षेत्र में काम करते हों। हम सब उनसे लगातार सीखते रहते हैं। भारत (Bharat) को नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ऐसे समय मिला जब भारत अवसाद में डूबा हुआ अंधेरे की तरफ चल पड़ा था। वैश्विक स्तर में एक कोने में खड़ा दिखाई देता था और इसे एक स्फूर्तिदायक, नई दृष्टि और नई ऊर्जा से भरे नेतृत्व की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा राष्ट्रवादी प्रधान नायक रुप में नरेंद मोदी (Narendra Modi) ने देश में जिस प्रकार राष्ट्रवादी मूल्यों का संचार किया है वह अद्भुत है। वर्तमान को मजबूत बनाकर भविष्य को सुरक्षित करने का उनका दृष्टिकोण उनकी हर योजना में स्पष्ट रेखांकित होता है। हम कह सकते हैं कि नए भारत के वास्तुकार के रूप में मोदी ने ना सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक बुनावट और सोच को भी नए आयामों से देखने का अवसर दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी का संपूर्ण व्यक्तित्व एक पाठशाला बन गया है। उन्होंने कहा कई अवसर ऐसे आए जब मोदी (Modi) ने ये सिखाया और प्रयोग करके दिखाया कि कैसे धैर्य और विनम्रता सबसे भरोसेमंद साथी है। इनके सहारे कठिन चुनौतियों से निपटा जा सकता है। मोदी जी खुद को तकनीक के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों से अपडेट रखते हैं। उनका तकनीकी के प्रति रुझान हमें प्रेरणा देता है कि तकनीकी के साथ बने रहना ना सिर्फ स्वयं बल्कि समाज के लिए भी जरूरी है।

पीएम मोदी (Pm Modi) के जन्मदिन विशेष पर लिखते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में समय के साथ चलने और समय के पार देखने की अद्भुत क्षमता है। इसीलिए उन्होंने अपने नेतृत्व में जितनी योजनाएं बनाई वो सब इस समय को मजबूत बनाते हुए भविष्य को भी सुरक्षित करने वाली हैं। साल 2047 तक विकसित भारत समृद्ध भारत का मिशन पूरा करने और भारत को विश्व की पहली 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के महान लक्ष्य को पूरा करने में हम रात-दिन मेहनत करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ वो ये भी प्रार्थना करते हैं कि उनके नेतृत्व में भारत एक समृद्ध राष्ट्र बने और हर नागरिक खुश हो।