Panchkula

Panchkula: पंचायत कार्यक्रम में CM सैनी का बड़ा बयान..कहा विकास की नई ऊंचाई पर हरियाणा

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Panchkula: सीएम सैनी ने दिया बड़ा बयान, कहा हरियाणा में विकास की तेज रफ्तार

Panchkula News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने हरियाणा (Haryana) के विकास को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में अब एक लाख से कम आय वाले व्यक्तियों को फ्री में सोलर पैनल की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस सुविधा को लेकर तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वह सीएम नहीं है, बल्कि उन्हें तो पार्टी ने लोगों की सेवा के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम नायब सैनी पंचकुला में आयोजित सबसे बड़ी पंचायत कार्यक्रम में बोल रहे थे।

ये भी पढ़ेंः Fatehabad: CM सैनी का हुड्‌डा पर अटैक..बोले-करोड़ों की हेराफेरी वाले आज हिसाब मांग रहे हैं

Pic Social media

इसी दौरान सीएम ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) पर भी जमकर हमला बोला। सीएम सैनी ने कहा कि वे अपने बेटे को सैट करने में लगे हैं। पहले की सरकारें दिल्ली से चलती थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी नेताओं ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का प्रयास करते थे। लेकिन अब जनता कांग्रेस के नेताओं को समझ चुकी है।

ये भी पढ़ेंः राज्यों के उद्योगपतियों से CM मोहन यादव की अपील..बोले-आपको MP बुला रहा है

हरियाणा में विकास की तेज रफ्तार

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीते दस सालों में हरियाण के विकास को नई रफ्तार मिली है। बीजेपी ने बिना भेदभाव के हर जिले का विकास किया है। पहले प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने जाने में घंटो का समय लग जाता था लेकिन अब तीन-साढ़े तीन घंटे में ही एक से दूसरे कोने तक पहुंचना बेहद संभव हो गया है। बीजेपी के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। पहले की सरकारों ने प्रदेश के हर नागरिक के साथ भेदभाव करती थी। हम जनता को 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं। वे अपने दस सालों का हिसाब दें जो हमसे मांग रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। हमने बातें नहीं की, हमनें काम किया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बिना भेदभाव के हो रहा है काम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बुजुर्गों को केवल 500 रुपए पेंशन दी जा रही थी। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार जाने से पहले वोट के लालच में यह पेंशन बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दी थी। लेकिन जनता ने उनके वादे पर भरोसा नहीं की। इसी कारण से उस सरकार की 2014 में राज्य से विदाई हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी ने बुजुर्गों का मान बढ़ाने का काम किया। अब हर बुजुर्ग को तीन हजार रुपए पेंशन मिल रही है। बीजेपी सरकार में अब रिकॉर्ड बुजुर्गों को बिना किसी झंझट के पेंशन की सुविधा मिल रही है। मुझे बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करती रही। जबकि वोट के फायदे के लिए कांग्रेस भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरु ने सबसे पहले संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया था। तब संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेड़कर ने नेहरू का विरोध किया था। एमरजेंसी के दौरान 39वें संशोधन में भी संविधान के साथ खिलवाड़ किया गया। अब कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने ही डॉ. भीमराव अंबेड़कर को सम्मान देने का काम किया।

60 साल तक कांग्रेस ने किया शोषण

सीएम नायब सैनी ने पिछड़े के शोषण को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी 60 साल तक दलित व पिछड़ों के वोट पर राज करती रही। मगर कभी उन्हें सम्मान नहीं दिया। वे खुद पिछड़े गरीब परिवार से आते हैं। भाजपा ने उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर पिछड़े व दलितों को सम्मान देने का काम किया है। पीएम मोदी ने एक गरीब परिवार के बेटे को कार्यकर्ता से उठाकर मुख्यमंत्री बनाया है। यह काम केवल मोदी जैसा व्यक्ति ही कर सकता है। कांग्रेस तो यह बात बोल भी नहीं सकती कि वे सत्ता में आने पर किसी पिछड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएंगे।