CM Nayab Saini

Panchkula: TGT अध्यापकों को CM Nayab Saini सैनी ने बांटे नियुक्ति पत्र

राजनीति हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Saini ने कहा-विपक्ष ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग

Panchkula: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini ) ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम (Tau Devi Lal Stadium), सेक्टर 3 में टीजीटी अध्यापकों (TGT Teachers) को नियुक्ति पत्र बाटें। आपको बता दें कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने 7441 टीजीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे।

ये भी पढ़ेंः Haryana: 50 हजार भर्तियों को लेकर एक्शन में CM नायब सैनी


इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। बीजेपी सरकार में हरियाणा का तेजी से विकास हो रहा है। एक लंबे समय के बाद आपके चेहरे पर खुशी देखी। यह मेरे लिए गर्व का विषय है। आप सभी को दिल से सलाम, आप लोगों ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। हम सभी के लिए बहुत गर्व का दिन है। आप लोग आगामी पीढ़ियों को तराशते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने आधी रात में रिजल्ट तैयार होते ही घोषित किया। हम सभी का विजन स्पष्ट होना चाहिए। हमारे शिक्षक सेवा भाव से काम करते हैं। शिक्षा के धन को आपसे कोई न चुरा सकता है और न ही छीन सकता। शिक्षा बांटने से और बढ़ती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम सैनी ने इस दौरान पूर्व मनोहर लाल की तारीफ की और कहा कि प्रदेश के युवाओं को मनोहर लाल ने सम्मान देने का काम किया। उन्होंने युवाओं का भविष्य संवारा। हम मनोहर लाल की तरह तेज गति से काम कर रहे हैं। मनोहर लाल ने सख्ती से पर्ची-खर्ची को बंद किया। यह पारदर्शिता मनोहर लाल की तपस्या है।

ये भी पढ़ेंः CM धामी का बड़ा ऐलान..आपदा प्रभावित इलाकों में तेजी से होगा राहत-कार्य

विपक्ष ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग-सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साल 2014 से पहले मंत्रियों के बेटे को नौकरियां दी जाती थी। अब खबरें आती है रिक्शा वाले का बेटा अधिकारी बना। अब भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम करती है। बिना पर्ची खर्ची के हमने नौकरियां दी वहीं विपक्षियों ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया था। रिजल्ट आता नहीं और कांग्रेस कोर्ट चली जाती है। लेकिन हमारी सरकार काम करने वाली सरकार है। साल 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। हमें पीएम मोदी की सोच को आगे लेकर चलना है।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता समेत मंत्री मूलचंद शर्मा और रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा भी कार्यक्रम में मौजूद रही।