अब इस चैनल में नज़र आएंगे सीनियर एंकर प्रत्युष खरे  

TV
Spread the love

टीवी मीडिया से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जाने-माने पत्रकार और सीनियर न्यूज एंकर प्रत्युष खरे जल्द बड़े ग्रुप से जुड़ने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्युष खरे ज़ी मीडिया(Zee Media) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ज़ी मीडिया में प्रत्युष की ये दूसरी पारी होगी। इसके पहले प्रत्युष खरे नेशनल न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव(India Daily Live का हिस्सा थे। प्रत्युष खरे यहां बतौर डिप्टी एडिटर/सीनियर एंकर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।  

ये भी पढ़ें: TRP: आजतक का जबरदस्त कमबैक..टॉप 10 लिस्ट देखिए

बता दें कि प्रत्युष खरे इससे पहले ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से पहले प्रत्यूष खरे करीब दो साल से ‘जी समूह’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में बतौर सीनियर एंकर कम एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर अपने जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां पर प्रत्युष शाम 6 बजे का प्राइम टाइम डिबेट शो ‘देश को जवाब दो’ लेकर आते थे। ‘ZEE ग्रुप के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी।

ये भी पढ़ें: India Daily Live के रिपोर्टर प्रत्युष खरे की ईमानदारी वायरल

मूल रूप से जमशेदपुर के रहने वाले प्रत्युष खरे को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले वह हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में करीब 7 साल तक बतौर एसोसिएट एडिटर/सीनियर एंकर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। प्रत्युष खरे ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 ‘ईटीवी’ से की थी। इसके बाद वो ज़ी न्यूज़ के साथ जुड़ गए और करीब तीन साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद प्रत्यूष खरे ‘महुआ न्यूज़’ चैनल से जुड़े। हालांकि, इस चैनल के साथ उनका सफर महज कुछ महीने ही रहा और इसके बाद उन्होंने ‘न्यूज24’ से नई पारी की शुरुआत की।

‘न्यूज24’ में अपनी पारी के दौरान प्रत्यूष खरे ने ‘5 की पंचायत’ जैसा दमदार डिबेट शो किया। इसके अलावा उन्होंने ‘सवाल वोट का’ और ‘देश की आवाज’ जैसे लोकप्रिय शोज किए। वहीं, पटना में आई बाढ़ पर उन्होंने दमदार रिपोर्टिंग भी की।
चुनावी कवरेज में ग्राउंड रिपोर्टिंग हो या आउटडोर डिबेट शो, प्रत्यूष खरे धारदार सवाल और देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि बंगाल चुनाव में उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट रिपोर्टर और एंकर के लिए प्रतिष्ठित ENBA अवार्ड 2021 भी मिला। यूपी चुनाव में लगातार तीन महीने नॉन स्टॉप चुनावी कवरेज और डिबेट शो के लिए उन्हें मेल कैटेगरी में बेस्ट प्राइम टाइम एंकर हिंदी का प्रतिष्ठित NT अवार्ड 2022 मिल चुका है।  

ख़बरीमीडिया की तरफ से प्रत्युष खरे को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई ।