Nitish Kumar: Have made mistake twice… but not now! Why did Nitish Kumar say...

Nitish Kumar: दो बार गलती कर चुके… पर अब नहीं! क्यों बोले- नीतीश कुमार…

बिहार राजनीति
Spread the love

Nitish Kumar: राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने विराम लगा दिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यह खबरें चल रही हैं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जल्द ही अपना पाला बदल सकते है। इन चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार ने एक बार फिर साफ-साफ शब्दों में कहा दिया कि वो एनडीए छोड़ कर कहीं जाने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि वो हर हाल में एनडीए के साथ ही रहेंगे।

PIC Social Media

दरअसल, राजधानी पटना (Patna) में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि केंद्र सरकार (Centre Government) द्वारा बिहार के विकास के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को बधाई देता हूं। केंद्र सरकार द्वारा राज्य में मत्स्य पालन के विकास के लिए सहायता दी गई है। राज्य सरकार मत्स्य पालन के विकास के लिए भी कई कदम उठा रही है। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास के लिए उठाए गए कदमों से मत्स्य पालकों को काफी लाभ हो रहा है।

ये भी खबरेंः Bihar के बांका जिला में स्कॉर्पियो दुर्घटना: CM Nitish ने 6 लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि वे अपने कार्य से अपनी तरक्की के साथ-साथ राज्य की तरक्की में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही एनडीए (NDA) में थे और एनडीए में ही रहेंगे। बीच में हम दो बार उन लोगों के साथ चले गए थे, ये हमारी गलती थी अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे। भाजपा के साथ हमारी पार्टी का शुरू से ही संबंध रहा है। हम लोग मिलकर राज्य और देश का विकास करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का मौका मिला है इसके लिए मैं आपलोगों का आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी को बधाई देता हूं।

ये भी खबरेंः Bihar News: अवैध खनन पर CM नीतीश सख्त, बिहार पुलिस होगी हाईटेक!

दरअसल, पटना के ज्ञान भवन में मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि केंद्र सरकार और यहां उपस्थित केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Rajeev Singh) को बधाई देता हूं। वर्ष 2005 से पहले बिहार में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी सभी को पता है। वर्ष 2005 से पहले मछली उत्पादन बहुत कम था। दूसरे राज्यों से यहां मछलियां मंगाई जाती थी। 24 नवंबर, 2005 को जब हमलोग सरकार में आए तो राज्य के विकास के लिए नीति और कार्यक्रम बनाए गए। कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित सभी क्षेत्रों का विकास किया गया। लोगों की सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए गए। साथ ही महिलाओं की तरक्की के लिए कई कार्य किए गए।