ZEE में चलेगा नेहा की आवाज का जादू

TV
Spread the love

न्यूज नेशन में (News Nation)में प्रोडक्शन टीम का अहम हिस्सा रही नेहा केसरी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। नेहा का नया ठिकाना ज़ी न्यूज़ (ZEE NEWS) है। नेहा को यहां रात 8.30 बजे के प्राइम टाइम शो ‘देशहित’ की जिम्मेदारी दी गई है।

मूल रूप से बनारस की रहने वाली नेहा ने करियर की शुरुआत टीवी टुडे ग्रुप के चैनल तेज से की थी। 2017 में बतौर ट्रेनी ‘तेज से जुड़ने वाली नेहा ने करीब तीन साल तक यहां काम किया। उसके बाद नेहा 2020 में रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) का हिस्सा बनीं और करीब एक साल तक यहां काम किया। रिपब्लिक भारत में नेहा डिजिटल के लिए रिपोर्टिंग भी करती थीं। नेहा अपने शानदार वॉयस ओवर के लिए जानी जाती हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से नेहा केसरी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Neha Kesari, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,