Nayab Saini: Atishi one step ahead of Arvind Kejriwal! Why did CM Saini say...

Nayab Saini: अरविंद केजरीवाल से एक कदम आगे आतिशी! क्यों बोले सीएम सैनी…

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Nayab Saini: दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) का मुद्दा फिर से गरमा गया है। हर बार की तरह इस बार भी सियासी दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने (Chief Minister Nayab Singh Saini) दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। नायब सैनी (Nayab Saini) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Chief Minister Atishi) पर तंज कसते हुए कहा कि वो (आतिशी) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) से एक कदम आगे चली गई है।

दिल्ली सरकार के आरोपों पर सैनी का पलटवार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि ‘आप’ की सरकार जब से दिल्ली में बनी है, तब से ये काम नहीं कर रहे हैं। बस दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। इस तरह के आरोप लगाना उनके DNA में शामिल है। काम करना नहीं, आरोप लगाने का ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली की जनता ने 10 साल का समय दिया, लेकिन अभी भी वे दूसरों पर ही आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि जब उनकी सरकार दिल्ली में आएगी, तो यमुना का प्रदूषण खत्म कर देंगे, लेकिन आज तक यमुना साफ नहीं हुई।

‘दिल्ली में साफ नहीं हुई यमुना’

नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) ने यमुना को स्वच्छ करने के लिए 6 हजार करोड़ रुपए दिल्ली सरकार (Delhi Government) को दिया। दिल्ली के अंदर जो गंदे पानी के 28 नाले हैं, तो दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को यह भी देखना चाहिए कि उसका गंदा पानी यमुना में जा रहा है। कम से कम केंद्र ने जो पैसा दिया उसका हिसाब दिल्ली की जनता को बता दें।

ये भी पढ़ेंः Nayab Cabinet Portfolio: नायब सैनी ने किया मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला?

‘केजरीवाल से एक कदम आगे आतिशी’

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने जब शपथ ली थी, तब मैंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के रास्ते पर मत चलना। आप थोड़ा रास्ता अलग करके दिल्ली के लोगों को राहत देना। लेकिन वे (आतिशी) तो केजरीवाल के रास्ते पर ही चल रही हैं, बल्कि उससे भी आगे चल रही हैं। दिल्ली के लोगों को कहां राहत मिलेगी? इनका अब थोड़ा ही समय रह गया है। यह दूसरों पर आरोप लगाकर वोट बटोरना चाहते हैं। लोग इनकी नीति समझ गए हैं। यह भी कांग्रेस की तरह झूठ का सहारा लेते हैं। इनका नकाब उतर चुका है। अब जनता इनको सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़ेंः Nayab Saini: मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही नायब सैनी का बड़ा ऐलान, अब सरकारी अस्पताल में Free में मिलेगी ये सुविधा…   

पराली समस्या पर किया अच्छा काम- नायब सैनी

हरियाणा ने पराली के मैनेजमेंट को लेकर अच्छा काम किया है और कोर्ट ने भी उसकी सराहना की है। इसके साथ ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को कहा था कि आप भी हरियाणा से पराली का प्रबंधन सीख लें। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों से भी इस बाबत काम करने को कहा है। वहीं, किसानों से भी अपील करता हूं कि वो पराली को ना जलाएं। इससे जमीन की उर्वरक क्षमता भी कम होती है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों के लिए परली अगर वह नहीं जलाते हैं, तो प्रति एकड़ ₹1,000 देने का भी प्रावधान किया है।