Namo Bharat: Delhi से मेरठ जाने वालों के लिए अच्छी और बड़ी ख़बर आ गई

उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Namo Bharat: राजधानी दिल्ली से मेरठ जाने वाले लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि लगभग 82 किमी लंबा दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर (Delhi- Ghaziabad- Meerut RRTS Corridor) का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली में सभी आरआरटीएस स्टेशनों (RRTS Stations) का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है और सभी स्टेशन आकार ले चुके हैं।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: श्री राधा स्काई गार्डन में आखिर चल क्या रहा है?

Pic Social media

दिल्ली में आरआरटीएस कॉरिडोर (RRTS Corridor) की कुल लंबाई लगभग 14 किमी है। इसमें से 9 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है और 5 किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत है। ये दोनों सेक्शन अब लगभग बनकर तैयार हैं। दिल्ली में वायाडक्ट निर्माण कार्य पूर्ण होने से सराय काले खां से लेकर मेरठ के शताब्दी नगर तक लगभग 57 किमी के एलिवेटेड हिस्से में वायाडक्ट निर्माण करीब पूर्ण हो गया है।

जानिए राजधानी दिल्ली में कितने स्टेशन

बात करें दिल्ली सेक्शन (Delhi Section) की तो सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार (भूमिगत) 3 आरआरटीएस स्टेशन हैं, जहां फिनिशिंग का काम तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही न्यू अशोक नगर स्टेशन से साहिबाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन एवं सिग्नलिंग कार्यों के साथ-साथ ट्रैक बिछाने की गतिविधियां जारी हैं।

दिल्ली सेक्शन का निर्माण इस साल के आखिरी तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद दिल्ली सेक्शन में भी नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू किए जाएंगे और फिर एनसीआरटीसी ट्रेनों का संचालन आरंभ करने की दिशा में अग्रसर होगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी के रेजिडेंट्स ने AOA के खिलाफ खोला मोर्चा

दिल्ली में आईं ये चुनौतियां

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली सेक्शन में वायाडक्ट के निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के सामने कई प्रकार की तकनीकी चुनौतियां आई, जिनका सफलतापूर्वक निदान भी हुआ। इन चुनौतियों में दिल्ली के अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में निर्माण गतिविधियों को आगे बढ़ाना, लंबे स्पेशल स्टील स्पैन का उपयोग करके बारापुला फ्लाईओवर को पार करना, यमुना नदी ब्रिज का निर्माण करना और गाज़ीपुर नाले को पार करने के लिए कोंडली चौक पर छह स्टील स्पेशल स्पैन बनाना शामिल है।

सराय काले खां स्टेशन को वीर हकीकत राय आईएसबीटी, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन जैसे समीप के परिवहन साधनों के साथ सहज एकीकरण के लिए तैयार किया गया है।

इस महीने से शुरू होगा ट्रायल

एनसीआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि इसी साल अक्टूबर महीने तक नमो भारत का सराय काले खां तक ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। इसके बाद जनवरी या फरवरी 2025 तक यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ तक दौड़ने लगेगी। लेकिन दिल्ली में नमो भारत चलाने का लक्ष्य जून 2025 तय किया गया है। लेकिन फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने के मद्देनजर ट्रेन को उससे पहले ही हरी झंडी दिखाई जा सकती है।