नैशनल स्मार्ट सिटी का खिताब किस शहर के नाम?

दिल्ली NCR मध्यप्रदेश
Spread the love

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

Smart City: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को 2022 के लिए भारत के स्मार्ट सिटी पुरस्कारों की घोषणा कर दी। जिसमे सबसे पहला स्थान मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को तो दूसरा और तीसरा स्थान सूरत और आगरा को मिला।पुरस्कार 27 सितंबर को इंदौर में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं खुश, तो भूलकर भी न करें ये 3 काम

pic-social media

वही राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ ‘राज्य पुरस्कार’ जीता और तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़ को नंबर एक स्थान मिला है। वहीं पर्यावरण निर्माण श्रेणी में कोयंबटूर को उसकी आदर्श सड़कों और झीलों के जीर्णोद्धार और कायाकल्प के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर का दर्जा दिया गया। इसके बाद इंदौर का स्थान रहा, जबकि न्यू टाउन कोलकाता और कानपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार से तुरंत हटाएं ये चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल!

pic-social media

स्मार्ट सिटी क्या है?

स्मार्ट सिटी का मतलब ऐसे शहरों से है जहां पानी और बिजली की अच्छी व्यवस्था हो, साथ ही साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन, शहर में आने जाने के लिए परिवहन का बेहतरीन साधन, तकनीकी कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, नागरिकों की सुरक्षा, शासन में नागरिकों की भागीदारी जैसी कई सुविधाएं मौजूद हों।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi