MP Politics: मध्यप्रदेश में किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

मध्यप्रदेश
Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा का चुनाव होने है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर तीन अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट आयी है। जिसने राजनीतिक गलियारों की हलचल बढा दी है।

दरअसल एमपी में विधानसभा की 230 और लोकसभा की 29 सीटें हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों खेमों में टेंशन बढ़ गयी है। आपको बता दें कि पिछले चुनाव 2018 में कांग्रेस सरकार को जीत मिली थी, लेकिन सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाई और 2020 में बीजेपी ने सरकार बनाई और शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बने। इस साल दोनों ही पार्टियां एमपी में सरकार बनाने का दावा पेश कर रही हैं।

अब आइए जानते हैं आखिर सर्वे में किसको मिल रही है जीत, किसे करना पड़ेगा हार के साथ संतोष
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तकरीबन चार महीने का समय है। चुनाव के पहले तीन अलग-अलग संस्थाओं ने सर्वे कर अपने रिपोर्ट जारी किए है। किसी सर्वे में कड़ा मुकाबला तो किसी में कांग्रेस की बढ़त बता रहे हैं। हालांकि दो सर्वे में बीजेपी के जीतने की बात कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने सर्वे किया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में विधानसभा की 29 सीटों पर अगर अभी चुनाव होतो बीजेपी को झटका लग सकता है। हालांकि सर्वे के अनुसार बीजेपी को 22-24 सीट और कांग्रेस को 5-7 सीट मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में केवल एक सीट ही जीत पाई थी।
एबीपी न्यूज सर्वे
इस सर्वे के अनुसार दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। साथ ही दोनो दलों के बीच सीट का ज्यादा अन्तर नहीं होगा। इस सर्वे के अनुसार राज्य में फिर से 2018 का माहौल बनते दिख रहा है।
ज़ी न्यूज का सर्वे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जी न्यूज भी सर्वे की है। जी न्यूज के सर्वे के अनुसार बीजेपी की सरकार एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है। हालांकि दोनों पार्टियों में सीटों का ज्यादा अन्तर नहीं होगा।

READ: CM Shivraj-khabrimedia- Top news-Latest political news-Latest Entertainment News-Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi