MP News

MP News: भिंड को मिला 117 करोड़ का तोहफा, CM मोहन यादव ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: भिंड दौरे में CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, लहार में लगेगा नया उद्योग

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड (Bhind) के लोगों को बड़ा तोहफा दे दिए हैं। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) एक दिवसीय दौरे पर भिंड पहुंचे। जहां उनके स्वागत के लिए महिलाओं ने रंगोली बनाई। वहीं 2 किलोमीटर तक कारपेट बिछाए गए। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के लिए एक दर्जन से अधिक बुलडोजर आये। जहां हेलीपड से लेकर सभा स्थल तक फूलों से स्वागत हुआ। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने भिंड (Bhind) के लहार में स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने 117 करोड़ से अधिक लागत की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

ये भी पढे़ंः MP News: सिंहस्थ 2028 को लेकर CM मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

117 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आलमपुर का सरकारी महाविद्यालय का नाम देवी अहिल्याबाई (Devi Ahilyabai) के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही लहार में 100 बीघा जमीन पर उद्योग लगाने का ऐलान किया। सीएम ने मछंड, असवार क्षेत्र का उन्नयन करते हुए नगर पंचायत बनाए जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां 117 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क और शहरी विकास से जुड़ीं ये सभी परियोजनाएं न केवल भिण्ड, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी विकास और समृद्धि के नए-नए द्वार खोलेंगी।

देवी अहिल्याबाई के नाम से महाविद्यालय

लहार (Lahar) में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मिहोना के शासकीय गांधी महाविद्यायल के लिए नए भवन और आलमपुर कस्बे के शासकीय महाविद्यालय के लिए राशि को भी मंजूरी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कि आलमपुर क्षेत्र का इतिहास होल्कर साम्राज्य के संस्थापक मल्हावराव होल्कर से जुड़ा है। उनकी छत्री आलमपुर में है। आलमपुर कस्बा होल्कर राजवंश के अधीन था। इस इतिहास को जोड़ते हुए उन्होंने आलमपुर महाविद्यायल का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किए जाने की घोषणा की।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः MP News: इंदौर में ऐतिहासिक अंदाज में हुई मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले

सीएम के स्वागत में महिलाओं ने बनाई रंगोली

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर लहार में खूब तैयारियां हुई। ऐसे मे दो किलोमीटर तक कारपेट बिछाए गए। साथ ही जेसीबी से फूल बरसाए गए इसके साथ ही महिलाओं ने भी रंगोली बनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को आत्मसात कर हमारी सरकार मध्य प्रदेश के हर जिले में विकास की नई गाथा लिख रही है।