Mohan Yadav: Before the 'Simhastha Fair', the city of Mahakal 'Ujjain' will get a gift worth crores, devotees will get facilities, know when...

Mohan Yadav: ‘सिंहस्थ मेला’ से पहले महाकाल की नगरी ‘उज्जैन’ को करोड़ों की सौगात, श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत, जानिए कब कुछ….

दिल्ली NCR मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

Mohan Yadav: महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में होने वाले ‘सिंहस्थ कुंभ’ मेले से पहले करोड़ों की सौगात मिली है। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने उज्जैन में 658 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कार्तिक मेला ग्राउंड में भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विभिन्न सड़क परियोजनाओं के विकास की शुरुआत की। इसके साथ ही यहां पर चार हैलीपैड (Helipad) भी बनाए जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि उज्जैन को आगामी सिंहस्थ मेले के लिए तैयार किया जा रहा है। जिससे महाकाल मंदिर और अन्य स्थानों तक पहुंचने में नागरिकों को सुविधा हो।

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने उज्जैन के चारों ओर सड़कों के विकास की घोषणा की और कार्तिक मेला ग्राउंड के पास हेलीपैड निर्माण की जानकारी दी। इस परियोजना के तहत प्रधानमंत्री (Prime Minister) और अन्य प्रमुख हस्तियों के लिए चार हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सप्त पुरियों में से एक हमारी अवंतिका नगरी इस बात के लिए जानी जाती है कि इसने हर युग में मानवता की स्थापना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हमारी सरकार का संकल्प मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को देश का नंबर-1 राज्य बनाना है।

मुख्य विकास कार्य:

225.96 करोड़ की लागत से हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापूरा, फोरलेन मार्ग शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी, 2 नग 2 लेन आरओबी (ROB) और शिप्रा पर 2 लेन ब्रिज सहित फोरलेन मार्ग, 67.69 करोड़ की लागत से उज्जैन बड़नगर बाईपास टू लेन मार्ग निर्माण कार्य (NH-148 का छूटा हुआ भाग), 22.61 करोड़ की लागत से बडावदा कलसी नागदा से दोत्रु मार्ग का निर्माण शामिल है।

इसी के साथ 31.88 करोड़ की लागत से नागदा गिद्धगढ़ विदखेड़ा मोकड़ी मार्ग, 35.65 करोड़ की लागत से तपोंभूमि से हामूखेड़ी मार्ग, 32.6 करोड़ के लागत से रालामंडल कांकरिया चिराखान लेकोडा़ झिरोलिया बारोदा हमीरखेड़ी उमरिया मार्ग, 30.45 करोड़ की लागत से लालपुर से चिंतामन गणेश मंदिर, 38.57 करोड़ की लागत से बड़ापुल रणजीत हनुमान मोजमखेड़ी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। 

ये भी पढ़ेंः Mohan Yadav: निजामों के शहर ‘Hyderabad’ से निवेशकों का लाएंगे मोहन यादव! 

वहीं, 64.99 करोड़ की लागत से वाकंणकरपुल से दाऊद खेड़ी, 78.36 करोड़ की लागत से करोहन नाईखेड़ी पंचक्रोशी मार्ग, 2.55 करोड़ की लागत से खाचरोद बड़नगर बायपास, सेदरी से बड़ावदा, मुरानाबाद से बेड़ावन्या, रतलाम खाचरोद का शेष भाग का मजबूतीकरण, 13.46 करोड़ की लागत से सदावाल हेलीपैड निर्माण, 2.66 करोड़ की लागत से जहांगीरपुर से चामुंडामाता मार्ग आदि कार्यों का भूमिपूजन होगा।

मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च मेला सिंहस्थ होगा आयोजित 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैषणव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च मेला सिंहस्थ आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनायेंगे। जिसके लिए अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नंबर-1 बनाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Baba Siddque: बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले खौफनाक साजिश!