Paris Olympics

Manu Bhaker ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास..एक ओलंपिक में 2 मेडल जीत बनाया रिकॉर्ड

Trending
Spread the love

Paris Olympics में मनु भाकर ने रच दिया इतिहास, एक और मेडल कीं अपने नाम

Paris Olympics: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि भारत की स्टार शूटर मनु भाकर (Manu Bhakar) ने पेरिस में हो रहे ओलंपिक 2024 (Paris Olympics ) में इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक (Paris ) में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गईं। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था। और आज सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल (Air Pistol) फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाईं। मनु एक और कांस्य पदक जीतने के साथ ही एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट भी बनकर इतिहास रच दी हैं।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: अदालत तक आई..ब्लाउज-सूट फिटिंग की लड़ाई..जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि मनु से पहले नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। तब भारत में ब्रिटिश शासन था। प्रिचार्ड के बाद कोई भी भारतीय एथलीट एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने में सफल नहीं हुआ था। लेकिन कुछ भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने अपने करियर में ओलंपिक खेलों में कुल मिलाकर दो पदक जीते हैं। इनमें सुशील कुमार (कुश्ती) और पीवी सिंधू (बैडमिंटन) के नाम शामिल हैं। सुशील ने लंदन 2012 में रजत पदक जीतने से पहले बीजिंग 2008 खेलों में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था। ऐसा करते ही वह स्वतंत्रता के बाद दो अलग-अलग ओलंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाले भारत के पहले व्यक्तिगत एथलीट बन गए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

साथ ही बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता। तब वह फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से जीतने में सफल न हो सकीं। यह पहली बार था जब भारत ने ओलंपिक बैडमिंटन में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधू ने बाद में टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता। सिंधू ओलंपिक खेलों में कई पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला एथलीट हैं। लेकिन, उन्होंने ऐसा दो अलग-अलग संस्करणों में किया है।

ये भी पढे़ंः पूरे देश में बसाए जाएंगे ग्रेटर नोएडा जैसे 12 शहर, लिस्ट देख लीजिए

मनु का मामला सुशील और सिंधू से काफी अलग है। मनु स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक के मैच में ओह ये जिन और ली वोन्हो की कोरियाई जोड़ी का सामना किया। मनु और सरबजोत ने क्वालिफायर में 580 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि कोरियाई जोड़ी 579 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही थी। मनु और सरबजोत ने यह मुकाबला 16-10 के अंतर से जीता।