MAHATARI VANDAN APP

MAHATARI VANDAN APP: छत्तीसगढ़ के लिए महतारी वंदन एप के क्या हैं फायदे?

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

सीएम विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया MAHATARI VANDAN APP, जानिए क्या है इसके फायदे

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) बस्तर दौरे पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने रक्षाबंधन का रिटर्न गिफ्ट छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को दिया है। सीएम साय गुण्डाधुर कृषि विद्यालय में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए और महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Scheme) की छठवीं किस्त जारी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने माताओं और बहनों की सुविधा के लिए महतारी वंदन एप (MAHATARI VANDAN APP) भी लॉन्च किया। इस एप के जरिए से आप इस योजना से जुड़ी हर एक जानकारी को मिनटों में पा सकते हैं। इसके साथ ही एक पौधा मां के नाम के तहत पौधारोपण के साथ ही 8 करोड़ से अधिक रुपयों के विकास कार्यों की सौगात भी दी।
ये भी पढे़ंः Lucknow News: गोमती नगर हुड़दंग मामले में CM Yogi का बड़ा एक्शन

Pic Social Media

कितनी महिलाओं को मिल रहा है लाभ

आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Scheme) के अनुसार प्रदेश की करीब 70 लाख विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इसी के तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कब हुई थी योजना शुरु

महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने बनारस दौरे के दौरान इस योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत 10 मार्च को होली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की गई थी।

ये भी पढे़ंः CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान.. MP में मंत्रियों अनुभव के आधार पर मिलेंगे जिले

एप से क्या होगा फायदा

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Scheme) में अगर किसी हितग्राही की मौत हो जाती है तब इसकी सूचना एप के माध्यम से दी जा सकती है। इसके साथ ही अगर किसी के खाते में पैसा नहीं आ रहा है या फिर कोई दूसरी तरह की समस्या है तो घर बैठे ही ना सिर्फ महिलाएं इसकी शिकायत कर सकती हैं बल्कि उसका समाधान भी मिल जाएगा।

योजना का लाभ नहीं लेना हो तो भी विकल्प

अगर किसी हितग्राही को लगता है कि वो इस योजना का हिस्सा अब नहीं रहना चाहती हैं तो अपना नाम विड्रा कर सकती है। इसके साथ ही साथ शासन की नई योजनाएं और भर्तियों से जुड़ी जानकारी भी इस एप के माध्यम से शेयर की जाती है।

जानिए महतारी वंदन योजना के बारे में

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन की शुरुआत हुई है। इसके अनुसार विवाहित महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार की राशि सरकार की तरफ से अंतरित की जाती है।

राजस्व कार्यालय का उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से राजस्व कार्यालय परिसर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही महारानी हॉस्पिटल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ भी किया। जिसमें सस्ते दर पर मरीजों के घरवालों को भी भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। इससे पहले मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ भी मौजूद थीं।