मध्यप्रदेश: कमल-कांतिलाल और कांग्रेस की तिकड़ी खेल करेगी!

मध्यप्रदेश
Spread the love

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को बड़ी जिम्मेदारी देने की घोषणा की है। और इस बार का चुनाव इन्हीं की देखरेख में लड़ने का फैसला किया।

दिल्ली में हुई कांग्रेस हाईकमान की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई अहम फैसले लेते हुए एक 34 सदस्यों वाली चुनाव अभियान कमेटी का गठन किया है. इसमें कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलना, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

विधानसभा चुनावों के लिए कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है। इस समिति में गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, तरूण भनोट और ओमकार सिंह मरकाम को जगह दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी मौके दिए गए।

READ: khabrimedia, BJP,Congress,SP,BSP,JDU,TMC-RJD- PM Modi-Sonia Gandhi,Rahul Gandhi-Nitish Kumar-Tejasvi Yadav-Mamta Banerjee-Chirag Paswan-Jitanram Manjhi-Amit Shah-CM Yogi-News in Hindi