Ludhiyana: लुधियाना में आप की रैली, सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का हुआ उद्घाटन
Ludhiyana: पंजाब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज के दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी की रैली है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की रैली में लोगों को हुजूम शामिल हुआ। सीएम मान (CM Mann) और अरविंद केजरीवाल रैली से पहले लुधियाना में सिविल अस्पताल (Civil Hospital) के अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन किया। मान और केजरीवाल ने नई ओटी का उद्घाटन भी किया। इस ओटी में क्या नई मशीनरी लगाई गई है इस संबंधी भी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की।
ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ होगा कड़ा एक्शन, मान सरकार ने जारी किए आदेश
इस दौरान एक मरीज युवती की मां ने सीएम मान से कहा कि मेरी बेटी की पेंशन लगवा दें। महिला ने कहा कि कहते सभी है कि पेंशन लगवा देंगे, लेकिन आम आदमी पार्टी पर ही भरोसा है जो पेंशन लगवाएगी। महिला की यह बात सुनते ही विधायक अशोक पराशर पप्पी ने उस महिला से उसका नंबर लिया और उसे पेंशन लगवाने का आश्वासन दिया। मरीजों से बातचीत के बाद सीएम भगवंत सिंह मान और केजरीवाल इनडोर स्टेडियम के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढे़ंः Punjab: आप प्रमुख केजरीवाल का बड़ा ऐलान..अगले 5 साल तक CM रहेंगे भगवंत मान

इनडोर स्टेडियम में की रैली
वहीं वह आज इनडोर स्टेडियम (Indoor Stadium) में सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने रैली की। बड़ी संख्या में आप वर्कर वहां मौजूद रहे। रैली में सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि रिश्वतखोरी में फंसे कर्मचारियों के समर्थन में हड़तालें करने वालों से हम कभी भी समझौता नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम ज़ीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) नीति तहत काम कर रहे हैं। किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी हो।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि नशे के खिलाफ एक्शन लेने के लिए हमने 2 सालों में रोडमैप तैयार किया, जिसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने के साथ-साथ नशे की दलदल में फंसे नौजवानों को ठीक करने पर भी ध्यान दिया गया। पाप की कमाई से बनाए महल ध्वस्त होंगे।

