Lakhimpur Kheri: People of Lakhimpur Kheri are very happy, know the reason

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी वाले बेहद खुश हैं, वीडियो देखिए, समझ जाएंगे

उत्तरप्रदेश दिल्ली नोएडा लखीमपुरी खीरी
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri: दुधवा टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध लखीमपुर खीरी(Lakhimpur Kheri) एक बार फिर से चर्चा में है। अब इसकी वजह भी जान लीजिए। गोला वन रेंज के देवीपुर गाँव में एक बाघिन को पिंजरें में कैद किया गया है। कई महीने से इलाके में बाघिन का खौफ था। पास के ही गांव इलाके में कुछ दिन पहले एक युवक को बाघिन ने निवाला बनाया था। बाघिन के खौफ से लोग खेत खलिहान नहीं जा रहे थे। देवीपुर गाँव मे लगाए गए पिंजरें में आखिरकार बाघिन के कैद होने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी में जबरदस्त दावत, देखिए वीडियो

कैद हुई बाघिन करीब पिछले 5 महीने से क्षेत्र में दहशत का कारण बनी हुई थी। इस दौरान बाघिन ने कई पालतू पशुओं का शिकार किया था। बाघिन के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं। वन विभाग की टीम बाघिन को पिंजरें में कैद कर जंगल की तरफ रवाना हो चुकी हैं।