CBSE 10th Toppers: TV पत्रकार के बेटे शौर्य सार्थक का धमाल

एजुकेशन गाज़ियाबाद दिल्ली NCR
Spread the love

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. इन परीक्षा परिणामों में भी एक बार फिर लड़कियों-और लड़कों के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा। गाजियाबाद स्थित वसुंधरा के जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाले सार्थक ने 10वीं बोर्ड में 99.2%  मार्क्स लाकर ना सिर्फ स्कूल बल्कि अपने पेरेंट्स का भी नाम रौशन किया है।  शौर्य सार्थक के अंग्रेजी में 98, संस्कृत में 100, मैथ्स में 97, साइंस में 99 और सोशल साइंस में 99% मार्क्स आए हैं।

बेटे की इस उपबल्धि पर माता-पिता को भी गर्व है। सार्थक के पिता मुकुंद शाही वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज़ इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। मुकुंद शाही का कहना है कि पूरा परिवार सार्थक की उपबल्धि पर गर्व कर रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सार्थक आगे भी अच्छा करे और अपने करियर की बुलंदी पर पहुंचे। शौर्य सार्थक की मां का कहना है कि शौर्य का ख्वाब आगे चलकर IIT मुंबई में पढ़ाई करने का है और इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत कर रहा है। यही नहीं शौर्य के मार्क्स को देखते हुए FIIT-JEE ने 90% की स्कॉलरशिप भी दी है। शौर्य सार्थक बच्चों को ये मैसेज देना चाहते हैं कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करें जो कि बेहद फायदेमंद साबित होता है। शौर्य पढ़ाई के अलावा क्रिकेट में भी दिलचस्पी रखते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से भी शौर्य सार्थक को ढेर सारी शुभकामनाएं।