supertech eco village1

Supertech इकोविलेज1 की महिलाओं के लिए ज़रूरी ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Supertech Ecovillage 1 के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज-1 से जुड़ी बड़ी खबर है। आपको बता दें कि सुपरटेक इकोविलेज-1 (Supertech Ecovillage 1 ) में छिनैती की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं। छिनेती की घटना का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। पुलिस चेन लूट की वारदात (Chain Snatching Incident) रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। इसलिए निवासियों को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसी घटना से बचने के लिए महिलाओं को कम गहने पहन कर घर से बाहर निकलना चाहिए। घर से निकलते ही उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। इसी को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी (Eco Village One Society) के सभी व्हाट्सएप ग्रुप पर निवासियों के लिए एक एडवाइजरी जारी हुई है। जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि सोसाइटी के निवासियों को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West के लोगों के लिए STP को लेकर बड़ी खुशख़बरी

जारी की गई एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कई मामलों में एफआईआर (FIR) दर्ज करने में पुलिस हिचकिचाती है। मोबाइल और चेन वापस दिलाने का भरोसा दिलाते तो हैं लेकिन निवासियों को उनके बहकावे में आने की आवश्यकता है। हर हाल में वारदात की एफआईआर जरूर दर्ज कराएं। वहीं, निवासियों का कहना है कि पुलिस ने भी कुछ दिन पहले एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें साइबर ठगी के प्रति लोगों को सावधान भी किया गया था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आए दिन हो रही है घटनाएं

सोसाइटी के निवासियों के मुताबिक रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सोसाइटी निवासी महिला गेट नंबर तीन के पास जा रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की चेन छीनने की कोशिश किए। कैसे भी करके महिला ने खुद को बचाया और शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश भाग गए। इसकी सूचना सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई। निवासियों ने सोसाइटी के आसपास चेन लूट की बढ़ती घटना पर चिंता जाहिर की। जिसके बाद सोसाइटी में आईआरपी से बातचीत के लिए खरीदारों के अधिकृत प्रतिनिधि विजय चौहान की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप पर एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि सोसाइटी के चारों तरफ चेन लूट की घटना बढ़ी हैं। पिछले कुछ दिन में दो घटना हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: मार्केट में मौजूद वेयर हाउस में आग

अलर्ट रहने की आवश्यकता

निवासियों का ने आरोप लगाया है कि पुलिस अपराध रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। इसलिए निवासियों से रास्ते पर चलते समय अलर्ट रहने की ने आवश्यकता है। एडवाइजरी में महिलाओं को घर से बाहर जाते वक्त कम से कम गहने पहनकर निकलने का सुझाव दिया गया है।