Punjab News

पंजाब में 28 महीनों में बढ़ा बागवानी क्षेत्र..कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने पेश किए आंकड़े

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: 28 महीनों में बढ़ा पंजाब का बागवानी क्षेत्र, जारी हुए आंकड़े

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) लगातार प्रदेश के किसानों के लिए कोशिश कर रही है जिससे उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिल सके। इसी के तहत पंजाब की मान सरकार द्वारा कई कामों को किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब (Punjab) के बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फसल विविधीकरण में प्रगति दिखी है। पिछले 28 महीनों में पंजाब के बागवानी क्षेत्र में वृद्धि को दिखाने वाले आंकड़े जारी करते हुए, चेतन सिंह जौरामाजरा ने बताया कि साल 2022 के मार्च में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद से बागवानी के तहत कुल क्षेत्रफल में 42,406 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। खेती का क्षेत्रफल 4,39,210 हेक्टेयर से बढ़कर 4,81,616 हेक्टेयर हो गयाहै जो फसल विविधीकरण की तरफ बदलाव का संकेत है।
ये भी पढ़ेंः ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे दुआर’ को पंजाब के लोगों ने सराहा..CM मान की जमकर तारीफ

Pic Social media

कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

कैबिनेट मंत्री ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बीते 28 महीनों में बागबानी का रकबा 96,686 हेक्टेयर से बढ़कर 1,03,161 हेक्टेयर पहुंच गया, जिसमें फलों की खेती के लिए 6,475 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, वहीं सब्जियों की खेती में 35,009 हेक्टेयर की बड़ी वृद्धि दर्ज हुई है, जिससे कुल क्षेत्रफल 3,21,466 हेक्टेयर से बढ़कर 3,56,465 हेक्टेयर हुआ है। चेतन सिंह जौरामाजरा ने जानकारी दी कि सजावटी पौधों की खेती का क्षेत्र 1,728 हेक्टेयर से बढ़कर 2,050 हेक्टेयर हो गया है, वहीं मशरूम की खेती, मेंथा तेल और हल्दी उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने निभाया अपना वादा..2 दिन जालंधर से चलेगी सरकार
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि यह संख्याएं बागवानी विभाग के प्रयासों और पंजाब में कृषि विविधीकरण के लिए सीएम भगवंत मान के दृष्टिकोण की सफलता को दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी की तरफ यह बदलाव प्रदेश में टिकाऊ खेती और किसानों की आय में सुधार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बागवानी के क्षेत्रफल में वृद्धि पंजाब सरकार द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और पंजाब के किसानों को ऑप्शनल, उच्च मूल्य वाली फसलें अपनाने में सहायता देने के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों को दिखाती है। बागवानी मंत्री ने आगे बताय कि प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने नए नर्सरी नियम भी जारी किए हैं।