sachin arora joins news24

Hindi News: रात 9 बजे के प्राइम टाइम शो में एक और सीनियर एंकर की एंट्री

TV
Spread the love

Hindi News: भारत के प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनलों में रात 9 बजे का प्राइम टाइम शो बेहद अहम माना जाता है। इसलिए क्योंकि इसमें एक से एक दिग्गज ताल ठोकते नजर आते हैं। रजत शर्मा, किशोर अजवानी, अंजना ओम कश्यप, सैयद सुहेल। इसी बीच न्यूज़24 ने एक नए प्राइम टाइम शो ‘जो कहेंगे सच कहेंगे’ की शुरुआत की है, जो हर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। चैनल ने इस शो को अपने मूल सिद्धांत “निष्पक्ष न्यूज़ – Unbiased Journalism” की भावना के तहत लॉन्च किया है। शो को होस्ट करेंगे सीनियर एंकर सचिन अरोड़ा(Sachin Arora), जो अपनी निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Republic Bharat: रिपब्लिक भारत के बुके में एक और एंकर की एंट्री

‘जो कहेंगे सच कहेंगे’ केवल एक समाचार शो नहीं, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहाँ राजनीति, नीति और जनभावनाओं से जुड़ी खबरों को निर्भीकता और संतुलन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। सचिन अरोड़ा का कहना है कि वे हर मुद्दे पर पैनी नजर, सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता और निष्पक्ष दृष्टिकोण लेकर दर्शकों के सामने आएंगे।

न्यूज़24 की ओर से जारी बयान में कहा गया, “शोरगुल भरे मीडिया माहौल में यह शो स्पष्टता और साहस के साथ सच्चाई कहने का प्रयास है। सच एक मंच का हकदार है – और जनता निष्पक्ष खबर की हकदार है।” यह शो हर रात रात 9 बजे केवल News24 पर प्रसारित होगा।

मूल रूप से रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले सचिन अरोड़ा को मीडिया में काम करने का करीब 21 साल का अनुभव है। ‘भारत24’ से पहले सचिन अरोड़ा ‘जी न्यूज’ (Zee News) में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह करीब साढ़े छह साल से इस चैनल से जुड़े हुए थे। पूर्व में करीब सात साल तक वह ‘आजतक’ (AajTak) में भी अपनी पारी खेल चुके हैं।   सचिन अरोड़ा ने रोहतक से ग्रेजुएशन करने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2001 में ‘सहारा समय’ (Sahara Samay) से बतौर एंकर की थी।

इसके बाद वर्ष 2004 में वह यहां से ‘आजतक‘ चले गए, जहां वह मॉर्निंग प्राइम टाइम शो ‘आज की सुबह‘ होस्ट करते थे। इसके बाद वह लंबे समय तक सीनियर एंकर/करेसपॉन्डेंट के तौर पर ‘इंडिया टीवी‘ (India TV) में भी रहे। फिर वहां से होते हुए वह पहले ‘जी न्यूज’, ‘भारत24’ और अब न्यूज़24 पहुंचे हैं। अपने पत्रकारीय करियर में सचिन अरोड़ा चार लोकसभा चुनावों के साथ-साथ कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। वह उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं, जो स्क्रीन के साथ फील्ड पर भी एक्टिव रहते हैं।

ख़बरी मीडिया की ओर से सचिन अरोड़ा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।