Haryana

Haryana: चंडीगढ़ से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से किया सफर: CM सैनी

हरियाणा
Spread the love

बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीव्र विकास की गति से आगे बढ़ रहा देश

केन्द्रीय बजट का आमजन व गरीबों को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है। अब देश उभरता भारत, मजबूत भारत व तेज गति का भारत बन रहा है। हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया गया है, ट्रेन नेटवर्क मजबूत होने से कुछ ही घंटों में वंदे भारत ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गया हूं।
ये भी पढ़ेः Haryana News: CM Nayab Saini ने 5 अगस्त को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात चंडीगढ़ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के बाद रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली पर पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प के साथ काम कर रहे है। देश में आमजन को सुविधाएं तत्परता से मिलें, इसके लिए अनेक नये परकल्प शुरू किए गये हैं। केन्द्रीय बजट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत काल चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया गया है।

ये भी पढ़ेः Paris Olympics: CM Nayab Saini ने हरियाणा के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- आपसे ढेरों उम्मीदें

उन्होंने कहा कि गरीब लोगों, मध्यम वर्ग को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले इस दिशा में प्रधानमंत्री सतत प्रयास कर रहे हैं और यही कारण है कि आज आम नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठा रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल और हमारे दस साल के शासनकाल का आंकलन जनता करेगी। भाजपा ने हरियाणा में विकास को नई गति दी है।