Haryana Elections 2024: BJP ended the slip-spend system of Congress- CM Dhami

Haryana Elections 2024: कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम को भाजपा ने खत्म किया- CM Dhami 

उत्तराखंड चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana Elections 2024: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार (Thursday) को हरियाणा के बल्लभगढ़ (Ballabhgarh) में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खत्म किया। पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच में कांग्रेस (Congress) की सरकार रही। जिसमें लोगों ने भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, जातिवादी सरकार और पर्ची-खर्ची सिस्टम को भी देखा है। इन 10 सालों में जो हरियाणा में काम हुआ है, विकास की बुलंदियों को छुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Pushkar Dhami) ने कहा कि कांग्रेस और उनकी सहयोगी दलों हरियाणा को फिर से भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद के दलदल में धकेलना चाहती है। पहले कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम के कारण गरीब मां-बाप के प्रतिभावान बेटे-बेटियों को नौकरी नहीं मिल पाती थी। खुलेआम भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का खेल चलता था। जिसे भाजपा ने खत्म करने का काम किया है।

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: अशोक तंवर की घर वापसी, BJP छोड़कर फिर से कांग्रेस किया ज्वाइन

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दी जाती थी और दलितों, महिलाओं पर अत्याचार होते थे। हरियाणा में गुंडाराज हावी थी, जिसे भाजपा ने समाप्त करने का काम किया है। अब हरियाणा के अंदर पारदर्शिता की सरकार है। मुख्यमंत्री धामी (Cm Dhami) ने कहा कि जिस-जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सरकार के पास कर्मचारियों की तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं बचे है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Chief Minister Pushkar Dhami) ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां बस वोट काटने के लिए खड़ी है। दिल्ली में इस पार्टी ने भ्रष्टाचार और ड्रामेबाजी के सिवाए कुछ नहीं किया। आप के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण के लिए हरियाणा को दोष देते हैं। उन्होंने कि जनता को इन बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ेंः CM Yogi का जनता से सवाल..कहा कांग्रेस-राहुल गांधी से पूछिए, कहां है ‘खटाखट-खटाखट’

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Pushkar Dhami) ने हरियाणा की जनता से आगामी 05 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के पक्ष में वोटिंग करने को कहा।