Haryana के CM Saini ने कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में की अरदास हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में शामिल हुए और अरदास की। इस पावन मौके पर सीएम सैनी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली और पूर्व राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा भी शामिल हुए।



सीएम सैनी ने ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में बाबा ज़ोरावर सिंह जी व बाबा फ़तेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में आयोजित वीर बाल दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जन को सम्बोधित भी किया। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सीएम नायब सैनी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. एम. पांडुरंग व अन्य गणमान्य शामिल हुए।
