Greater Noida West:Guar City में इस ‘मासूम’ का दुश्मन कौन?

दिल्ली NCR
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Greater Noida West ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी(Gaur City) से हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। जहां एक बच्चे की 3-4 लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। सबसे शर्मनाक बात ये कि जब बच्चे की पिटाई हो रही है, आरोपियों में से एक उसका वीडियो भी बना रहा है। एक जिम्मेदार मीडिया हाउस होने के नाते हम आपको वो वीडियो नहीं दिखा सकते लेकिन तस्वीरें जरूर साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: Gaur City के निवासी गुस्से में क्यों हैं?

PIC-social media
pic-social media

pic-social media

क्या है पूरा मामला ?

घटना 19 अगस्त की है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के मुताबिक गौर सिटी में रहने वाले शख्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उनकी बच्चे के साथ मारपीट की गई। यही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने 21 अगस्त को नामजद तहरीर दी, जिसमें ये कहा गया कि उनका बेटा सेंट्रल पार्क में खेल रहा था। इस दौरान उनके बेटे की दूसरे बच्चे के साथ बहस हुई। जिसके बाद आरोपी बच्चे और उसके जानने वाले कुछ लोगों ने उनके बेटे की बुरी तरह से पिटाई कर दी। यही नहीं उसके साथ मारपीट की और वीडियो भी बना लिया।

pic-social media

ये भी पढ़ें: ख़बरीमीडिया की ख़बर का असर..हिमालया प्राइड में देखिए क्या हो रहा है?

पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच भी की जा रही है, जो भी दोषी होंगें उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi