Greater Noida West

Greater Noida West: गंगाजल आने की तारीख़ नोट कर लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West के लोगों को इस महीने से मिलने लगेगा गंगाजल

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मे रहने वाले लोगो को अगले चार माह में गंगाजल (Gangajal) मिलने लगेगा। पहले चरण में 50 एमएलएडी सप्लाई (50 MLAD Supply) करने का काम करीब 60 फीसदी पूरा कर लिया गया है। सितंबर महीने तक हर हाल में इसे चालू करने की प्राधिकरण की तैयारी है। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा। पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से हो रहा है। जबकि अंडरग्राउंड वाटर रिजर्व (UGR) का काम भी दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गंगाजल सप्लाई का ट्रायल शुरू होगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सावधान! ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिल रहा है नकली पनीर!

Pic Social Media

आपको बता दें कि नवंबर 22 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गंगाजल परियोजना (Gangajal Project) का शुभारंभ किया था। उसी साल दिसंबर महीने तक हर हाल में ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के निवासियों तक इसे पहुंचाना था। प्राधिकरण का दावा है कि ग्रेनो में 40 से ज्यादा सेक्टरों में 80 क्यूसेक एमएलडी गंगाजल की सप्लाई हो रही है। जबकि असलियत इससे परे है। यही हाल ग्रेनो वेस्ट का है। यहां पर भी मार्च-2023 में गंगाजल की सप्लाई पहुंचनी थी लेकिन एक साल से ज्यादा हो गया और अभी यह काम पूरा नहीं हो पाया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

लेकिन अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के दिन अच्छे आने वाले हैं। पानी के लिए आए दिन धरना प्रदर्शन करने वाले लोग आए दिन पानी की किल्लत को लेकर परेशान रहते हैं। कई सोसाइटियों में लोग बूंद बूंद पानी के लिए काफी परेशान होते हैं। अब उनकी समस्या का जल्द ही समाधान होने जा रहा है। प्राधिकरण ने दो रिजर्व वायर का निर्माण भी करीब करीब पूरा कर लिया है। इसके बाद गंगाजल की पाइन लाइन का ट्रायल शुरू होगा। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल सप्लाई के लिए 25 यूजीआर बनाए गए हैं। शहर को शुद्ध पेयजल देने के लिए 85 क्यूसेक क्षमता की गंगाजल परियोजना को मूर्त रूप दिया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: डॉक्टर अभिषेक राज ने जीता आयरन मैन का खिताब

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गंगाजल परियोजना को साल-2005 में शुरू किया था और साल-2022 तक ही इसे पूरा करना था। इन 17 साल में लाइन में लगे हुए पाइप भी जर्जर हो गए। खराब गुणवत्ता के कारण पाइप फटने लगे हैं। इससे गंगाजल घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि अब यूजीआर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है और चार माह में घरों तक पहुंचने लगेगा।