lift stuck in hawelia valencia greater noida west

Greater Noida West: Hawelia valencia में बड़ा हादसा टला

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Hawelia valencia की लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसा रहा मासूम..देखिये वीडियो

बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी हवेलिया वेलेंसिया (hawelia-valencia) से आ रही है। जहां मेड के साथ पार्क घूमने जा रहा मासूम बच्चा करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। पूरा मामला सोसायटी के i-टावर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक लिफ्ट की बिजली अचानक चली जाने से ये हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें: Yamuna Pradhikaran की प्लॉट स्कीम में ज़बरदस्त बुकिंग..जानें कब है आख़िरी तारीख़

लिफ्ट के अंदर महिला और मालिक का बच्चा दोनों ही बुरी तरह फंस गए। गर्मी ज्यादा होने की वजह से मासूम बच्चा बुरी तरह घबरा गया। महिला और बच्चा दोनों ही खुद को असहाय पाकर रोने लगे। किसी तरह मेंटनेंस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मेड और बच्चे को बाहर निकाला। इस घटना से बच्चा और महिला दोनों ही बुरी तरह सहमे हुए हैं।