Gaur City

Greater Noida West: Gaur city में घूम रही इस संदिग्ध महिला से सावधान!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: Gaur City में रहने वाले यह खबर जरूर पढ़ें

Greater Noida West: अगर आप भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी गौर सिटी-1 (Gaur City-1) में एक संदिग्ध महिला घूमती हुई दिखाई दी। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में महिला को घूमते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद से निवासियों में चिंता की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ेंः Noida वालों आपके शहर आ रहे Mtv-Roadies..इस दिन होंगे ऑडिशन!

बढ़या गया सिक्योरिटी स्टाफ

सोसाइटी के निवासियों की सुरक्षा को देखते हुए, सोसायटी प्रबंधन ने कई कदम उठाए हैं। मेन गेट पर सिक्योरिटी स्टाफ की संख्या अधिक कर दी गई है और टावर के गार्ड्स को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सोसाइटी के अन्य हिस्सों में महिला की तस्वीर लगाई गई है और निवासियों से अपील किया गया है कि अगर वे इस महिला को देखें तो तुरंत सिक्योरिटी या AOA को सूचना दें। आपको बता दें कि यह घटना रात 8:52 बजे की है। महिला को सीढ़ियों से ऊपर जाते देखा गया, लेकिन मात्र डेढ़ मिनट बाद वह भागती हुई नीचे आती दिखी। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि वह किसी से बचकर भाग रही थी। सोसायटी के AOA ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी निवासियों को अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह महिला कई बार सोसाइटी के आस-पास मंडराती हुई देखी गई है।

ये भी पढ़ेंः Noida के 5 अलग-अलग सेक्टर्स में प्लॉट लेने का गोल्डन मौक़ा

वायरल हो रहा है वीडियो

सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में कैद हुई इस महिला की गतिविधियां अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी है। फुटेज में देखा जा सकता है कि सलवार-सूट पहने यह महिला सीढ़ियों पर चढ़ रही है। इसी समय एक व्यक्ति अपने दो बच्चों के साथ सीढ़ियों से उतर रहा है। जैसे ही वह व्यक्ति आगे बढ़ता है, महिला पीछे आ रहे बच्चे की ओर झपटती है। हालांकि, बच्चा भी तुरंत वहां से हट जाता है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस और सोसाइटी प्रबंधन इस महिला के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। निवासियों से सावधान रहने और अपने बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।