Greater Noida to Faridabad

Greater Noida से फरीदाबाद..10 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाने के लिए तैयार रहें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले लोगों को लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से फरीदाबाद (Faridabad) जाने वाले लोगों को अब जाम का झाम सताएगा। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की तरफ से यमुना नदी पर बने दोनों पैंटून पुल (Pantoon Bridge) को हटा दिया गया है। पुल के हटने से यमुना नदी के दूसरी तरफ खेती करने वाले किसानों को 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर आने जाने के लिए लगाना पड़ेगा।
ये भी पढे़ंः Greater Noida में फ़्लैट और कमर्शियल स्कीम लाएगा प्राधिकरण..ज़मीन के लिए कैंप शुरू

Pic Social media

गांव अरुआ, लतीफपुर, शाहजहांपुर, चांदपुर, साहुपुरा, इमामुद्दीन पुर, मंझावली, घुड़ासन, घरौंडा, मोठूका, नया गांव, दुल्हेपुरा अन्य गांवों की करीब 2 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन यमुना नदी के उस पार है। किसानों को बुवाई करने के लिए यमुना नदी के दूसरी तरफ जाना पड़ता है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से गांव छायंसा और गांव शाहजहांपुर के पास यमुना नदी पर पैंटून पुल तैयार किया गया था। पुल को बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही हटा दिया गया है। अब यह पुल 15 अक्तूबर के आस पास फिर से लगाया जाएगा। आम तौर पर यमुना नदी में पानी का स्तर कम ही रहता है, इसलिए पैंटून पुल का प्रयोग करने में कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन बरसात में स्तर ज्यादा होने की वजह से पुल बह जाता है इसलिए इसको पहले ही हटा दिया जाता है।

ये भी पढे़ंःGreater Noida West: तनिष्क शोरूम से 3 लाख रुपये की सोने की चेन पर हाथ साफ

किसानों के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी इस पैंटून पुल (Pantoon Bridge) के लगने से काफी लाभ मिलता है। गांव छायंसा के पास यमुना नदी पर पैंटून पुल शुरू होने से लोग यमुना नदी आसानी से पार कर लेते थे । यह पुल फरीदाबाद में छायंसा से घरौंडा की ओर जाने वाली सड़क को यमुना पार दनकौर व राउपुरा उत्तर प्रदेश के पास कनेक्ट करता है। इस पुल के बनने के बाद लोगों को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) के माध्यम से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए 4 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ता है, लेकिन अब लोगों पैंटून पुल हटाने के कारण से मोहना पुल से होकर केजीपी के जरिए ग्रेटर नोएडा जाएंगे।

जसमेर सिंह, उपखंड अधिकारी, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि बरसात से पहले पैंटून पुल को हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब लोगों ने यमुना नदी के दूसरी ओर जाने के लिए मोहना पुल का प्रयोग करना होगा। अब किसानों को 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा। करीब 4 महीने के बाद इस पुल को दोबारा से लगाया जाएगा।