ग्रेटर Noida: शिवनादर यूविर्सिटी हत्याकांड की पूरी कहानी..लड़के की तस्वीर आई सामने

दिल्ली NCR
Spread the love

18 मई को ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी में जो कुछ हुआ वो ना सिर्फ यूनिवर्सिटी प्रशासन बल्कि इस हत्याकांड ने एक साथ कई जिंदगियां बर्बाद कर दी।

ये भी पढ़ें: 19 May Ka RASHIFAL:क्या कहते हैं आपके सितारे ?

सौ. भास्कर

ग्रेटर नोएडा की शिव नाडर यूनिवर्सिटी कैंपस में एक छात्र अनुज ने अपनी क्लासमेट नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। छात्रा कानपुर की रहने वाली थी, जबकि छात्र अमरोहा का था। दोनों BA सोशियोलॉजी थर्ड ईयर में पढ़ते थे।

2 साल का लव अफेयर, 1 महीने पहले झगड़ा
पुलिस ने कॉलेज के छात्रों से पूछताछ की। उसमें एक कहानी सामने आई हैं। दरअसल, नेहा और अनुज 2 साल से लव अफेयर में थे। दोनों कैंपस में एक साथ देखे जाते थे। मगर इधर 1 महीने से दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। छात्रों के मुताबिक, इसकी वजह कॉलेज का ही एक स्टूडेंट था। जिससे नेहा का अफेयर हो गया था। ऐसा बताया गया कि इसके बाद अनुज और नेहा के बीच ब्रेकअप भी हो गया था। इसी बात को लेकर अनुज गुस्से में था।

हालांकि अनुज और नेहा के रिश्ते के बीच आया ये लड़का कौन था? छात्रों ने ये पुलिस को नहीं बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब अनुज और नेहा के परिवार वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

CDR और वॉट्सऐप चैट रिकवर कर रही पुलिस
गुरुवार को पूरी घटना का एक CCTV भी मिला। इसमें दोनों बात करते, फिर गले लगते दिख रहे हैं। डाइनिंग हॉल के सामने कुछ देर बाद ही अनुज ने नेहा ने को पिस्टल से लड़की को गोली मार दी। सवाल उठता है कि कॉलेज कैंपस में आखिर अनुज ने ऐसा क्यों किया? वजह क्या थी? उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हो रहा था?

इन सवालों के जवाब के लिए पुलिस ने दोनों के मोबाइल की CDR और वॉट्सऐप चैट को रिकवर कर रही है। 12 मई को कॉलेज में एग्जाम होने के बाद 26 मई को दीक्षांत समारोह होना था। इसी की तैयारी को लेकर ये दोनों हॉस्टल में रुके थे।

गुरुवार दोपहर में डाइनिंग हॉल के गेट के बाहर दोनों मिलते है। आस-पास कोई और स्टूडेंट नजर नहीं आता है। 5 से 7 मिनट दोनों बात करते हैं। इस फुटेज में दोनों के बीच हाथापाई और छीना झपटी हुई। ऐसा लगता है कि पिस्टल को देखकर नेहा ने उसे छीनने का प्रयास करती है या फिर वो अनुज के कंधे पर टंगे बैग छीनना चाहती थी।

फिर अचानक नेहा लड़खड़ाकर गिरती है। अनुज के हाथ में पिस्टल होती है। वो गोली चलाता है। पुलिस ने हॉस्टल के कमरा नंबर 328 से इस बैग को भी अपने कब्जे में किया है। उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

हॉस्टल से क्राइम सीन की दूरी 100 मीटर
अब जेहन में सवाल आता है कि अनुज ने हॉस्टल से 100 मीटर की दूर डाइनिंग हॉल पर वारदात क्यों की। वो चाहता तो हॉस्टल में भी नेहा को मार सकता था। दरअसल, डाइनिंग हॉल से हॉस्टल की दूरी करीब 100 मीटर है। गर्ल्स और बॉयल हॉस्टल दोनों एक ही कैंपस में है। नेहा गर्ल्स हॉस्टल और अनुज बॉयल हॉस्टल में रहता था। हॉस्टल में बच्चे भी इस वक्त कम है। ज्यादातर घर जा चुके हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए जो बच्चे हॉस्टल में ठहरे हुए थे। उनके बारे में सोचकर अनुज ने नेहा को डाइनिंग हॉल के पास बुलाया होगा। पुलिस की जांच के बाद ही स्थित साफ होगी। हालांकि कॉलेज के स्टॉफ ने बताया कि जब वो उसे पकड़ने के लिए हॉस्टल पहुंचे तो उसके कमरे का गेट खुला हुआ था। उसका सिर बुरी तरह से फटा था और बॉडी सामने पड़ी हुई थी।

नेहा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने घटना की सूचना नेहा के परिजनों को दे दी है। नेहा कानपुर की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही कानपुर के गोमतीनगर में स्थित ओमनगर नेहा के घर में मातम का माहौल हो गया। नेहा के परिजन कानपुर से नोएडा के लिए निकल चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन अभी बात करने की स्थिति नहीं है।

5 सवाल में छिपा है कातिल का सुराग

  1. अनुज ने नेहा को कॉलेज कैंपस में ही गोली क्यों मारी?
  2. अनुज स्टूडेंट था, उसके पास पिस्टल कहां से आई?
  3. कॉलेज कैंपस में इतनी सिक्योरिटी क्या कर रही थी?
  4. अनुज के पास नेहा का क्या सामान था, जिसे वो लेना चाहती थी?
  5. क्या उन्हें कोई ब्लैकमेल कर रहा था?

(सौ. भास्कर)

READ: Shiv nadar university-student murder-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,