Greater Noida

Greater Noida-नोएडा सावधान! यहां लगने वाला है महाजाम!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida-नोएडा में आज लगेगा महाजाम, जानिए क्या है कारण

Greater Noida: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि आज ग्रेटर नोएडा-नोएडा में महाजाम (Jam) लग सकता है। विभिन्न मांगों को लेकर जिले के हजारों किसान आज यानी 14 अक्टूबर को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट (Collectorate) का घेराव करेंगे। मांगें पूरी न होने के कारण महापड़ाव की चेतावनी किसानों ने दी है। किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा (All India Kisan Sabha) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को श्योराजपुर, कैलाशपुर, बादलपुर, साधोपुर व घंघौला में जन चेतना यात्रा निकाली। इसके साथ ही नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
ये भी पढ़ेंः NCR: हिंडन नदी के दोनों तरफ़ बसेगा नया शहर..प्लॉट-फ्लैट सस्ते मिलेंगे

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आंदोलन का क्या है कारण

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा (Dr. Rupesh Verma) के मुताबिक काफी समय से लंबे आंदोलन के बाद 21 फरवरी 2024 को सीएम ने जिले में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। समिति का अध्यक्ष राजस्व परिषद के अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है और सदस्य मंडलायुक्त मेरठ व डीएम गौतमबुद्धनगर को बनाया गया। इस समिति ने अपनी संस्तुति प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंप दी थी, लेकिन राज्य सरकार उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। इससे किसानों में नाराजगी और आक्रोश है।

ये भी पढ़ेंः Noida का ये U-टर्न बंद..इस सेक्टर में जाने के लिए लगाना होगा 45किमी का चक्कर

महापड़ाव में कई किसान संगठन हुए शामिल

अखिल भारतीय किसान सभा, जय जवान जय किसान, किसान संयुक्त मोर्चा समेत विभिन्न संगठन समस्याओं के इस समस्या के समाधान के लिए 14 अक्टूबर को कलक्ट्रेट पर धरना देने का फैसला किए हैं। जन चेतना यात्रा और गांवों में पंचायत के दौरान सुलेया यादव, दिनेश यादव, शिशांत भाटी, अभय भाटी, वीर सिंह नागर, नरेंद्र नागर, फिरेनगर, अजब सिंह नागर, जगदीश नंबरदार, निरंकार प्रधान एडवोकेट, विनोद भाटी, रूप सिंह भाटी, खड़क सिंह, ब्रजवीर सिंह, रूपचंद भाटी, ब्रह्म सिंह, अशोक आर्य, रवींद्र बैसोया आदि शामिल रहे।