Google

25 अगस्त से Google बंद करने जा रहा है ये सर्विस, यूजर्स को लगेगा झटका!

Trending
Spread the love

Google बंद करने जा रहा है अपनी यह सर्विस, यूर्जस को लगेगा जोरदार झटका

Google: गूगल (Google) के यूजर्स के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। गूगल अपने यूर्जस को जोरदार झटका देने जा रहा है। आपको बता दें कि Google ने एक ऐसी सर्विस बंद करने फैसला किया है जो वेबसाइट (Website) के लंबे लिंक को छोटा करती थी। गूगल की इस सर्विस को लोग ‘goo.gl’ के नाम से जानते थे और यह सर्विस आने वाली 25 अगस्त 2025 से काम करना बंद कर देगी। इसके बाद अगर आप किसी ऐसे लिंक को खोलने का प्रयास करेंगे जो ‘goo.gl’ से शुरू होता है तो वो नहीं खुलेगा और आपको एक error message दिखाई देने लगेगा।

ये भी पढ़ेंः BUDGET 2024: क्या सस्ता..क्या महंगा..देखिए पूरी लिस्ट

Pic Social media

23 अगस्त से मिलेगी वार्निंग

सर्विस बंद होने से पहले अगस्त 23, 2024 से कुछ लिंक खोलने पर आपको एक वार्निंग देखने मिलेगी। यह वार्निंग बताएगी कि यह लिंक जल्द ही काम करना बंद कर देगा। शुरुआत में ये चेतावनी कुछ ही लिंक्स पर दिखाई देगी, लेकिन बंद होने की डेट पास आते ही यह सभी goo.gl लिंक्स पर दिखाई देने लगेगी।

ये भी पढ़ेंः Noida में जापान की तर्ज पर टाउनशिप..1000 एकड़ का है प्रोजेक्ट

क्लिक करते ओपन होगा न्यू पेज

Google छोटे लिंक (जिनको क्लिक करने पर असली वाली वेबसाइट खुलती है) प्रयोग करने वाले लोगों को बता रहा है कि बहुत ही जल्द इन लिंक्स को बदल लें। ऐसा ना करने से समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि जब कोई इन छोटे लिंक्स को क्लिक करेगा, तो बीच में एक नया पन्ना खुल सकता है। यह पेज असल वेबसाइट खुलने में रुकावट डाल सकता है और साथ ही सोशल मीडिया पर शेयर करते समय भी समस्या हो सकती है।
Google ने मार्च 2019 में छोटे लिंक बनाने वाली अपनी सेवा “goo.gl” बंद करने का फैसला किया था। इसके बाद से उन्होंने कोई नया छोटा लिंक बनाना बंद कर दिया। उन्होंने लोगों को दूसरी तरह के छोटे लिंक बनाने की सलाह दी थी, लेकिन वो सेवा भी अब बंद हो चुकी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए एक सॉल्यूशन

डेवलपर्स के लिए जिनको अभी समस्या आ रही है Google ने एक अस्थायी तरीका बताया है। आप पुराने “goo.gl” लिंक के लास्ट में “?si=1” लिख दें, इससे बीच का दिखने वाला नया पेज नहीं आएगा। “goo.gl” को बंद करना Google के उन बंद हो चुके प्रोडक्ट्स की लिस्ट में शामिल करता है, जिनमें Google+, Hangouts और Stadia जैसे नाम शामिल हैं।