Greater Noida

Greater Noida से Metro या आगे जाने वाली महिलाओं के लिए अच्छी ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

नोएडा Greater Noida की महिलाओं के लिए बड़ी खबर

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की महिलाओं के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि नोएडा ग्रेटर नोएडा से मेट्रो या ऑटो से सफर करने वाली महिलाओं का सफर अब और भी सुरक्षित होगा। इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की सड़कों पर जल्द ही पिंक ऑटो (Pink Auto) की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने 226 नए पिंक ऑटो (Pink Auto) के परमिट जारी करने का फैसला लिया है, इससे शहर में पिक ऑटो की कुल संख्या 556 पहुंच जाएगी। पिंक ऑटो में यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुनी है, जब केवल 180 पिंक ऑटो सड़कों पर चल रहे थे। खास बात यह है कि इस बार महिला ड्राइवर्स (Women Drivers) को भी मौका मिलेगा बशर्ते उनके पास अपना ऑटो और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) हो।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida से दिल्ली जाना आसान..फ़िल्म सिटी पर नहीं मिलेगा जाम!

Pic Social media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

2 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

परिवहन विभाग गाजियाबाद के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार साल 2016 में 338 पिंक ऑटो के लिए परमिट जारी किए गए थे, जिनमें से सबसे अधिक 49 परमिट सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से जारी किए गए थे। लेकिन, समय के साथ परमिट के नवीनीकरण न होने की वजह से यह संख्या घटकर 180 हो गई थी। आरटीओ गाजियाबाद, पीके सिंह ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बुलंदशहर में पिंक ऑटो के नए परमिट के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक महिलाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आवेदन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida और यमुना अथॉरिटी के 9 अधिकारी सस्पेंड..जानिए क्यों गिरी गाज?

Pic Social media

पिंक ऑटो महिला को सुरक्षा के साथ दिलाता है रोजगार

उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन कार्यालय बी-13, इंडस्ट्रियल एरिया, बुलंदशहर रोड गाजियाबाद में स्वयं या किसी अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से करने की सुविधा है। नए परमिटों में सबसे ज्यादा 30 परमिट मॉडल टाउन तिराहा से, 28 नॉलेज पार्क से, 20 जगत फार्म ग्रेटर नोएडा से और 16 परमिट सूरजपुर तिहारा से जारी किए जाएंगे। यह निर्णय महिला सशक्तीकरण और सुरक्षित यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पिंक ऑटो न केवल महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करते हैं, बल्कि महिला चालकों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं।