MP: मंडला से CM मोहन यादव ने 23वीं किस्त किया ट्रांसफर, बहनों के चेहरे खिले
MP News: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आज लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम मोहन यादव आज मंडला (Mandla) जिले के ग्राम टिकरवारा से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Social Security Pension Yojana) और सिलेंडल रिफिलिंग योजना (LPG Cylinder Refilling Yojana) की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसके सात ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह-निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। मंडला जिले से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनाओं के खाते में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।
हर लाडली बहनों के खाते में पहुंचे पैसे
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राज्य की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में अप्रैल माह की किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपये अंतरित किया। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 23वीं किस्त है। आपको बता दें कि इस योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किया अपमान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नारी सशक्तीकरण का पर्याय बनी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त ग्राम टिकरवारा, जिला मण्डला से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि आज मण्डला जिले से लाड़ली बहना योजना की बहनों को माह जनवरी-फरवरी 2025 की राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को मार्च 2025 की पेंशन राशि को ट्रांसफर किया। हमारी बहनें सशक्त हों, खुशहाल हों यही हमारा संकल्प है।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब समितियां चलाएंगी पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर
अब 10 नहीं 15 तारीख के आसपास खातें में आएंगे पैसे
आपको बता दें कि सीएम डॉ यादव मंगलवार 15 अप्रैल को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए कहा कि 16 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरित की जायेगी। उन्होंने बताया था कि राशि अंतरण की तारीख में सदैव एकरूपता लाने के लिए अब राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास यह राशि लाड़ली बहनों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

