CM Nayab Saini

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा..CM Nayab Saini ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

राजनीति हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Saini ने नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतन पर दी बधाई

CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में सिल्वर मेडल जीतन पर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को बधाई दी है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस में हो रहे औलंपिक में अपने दूसरे ही प्रयास में 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता है। नीरज की जीत पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान..हरियाणा में इतने रुपए में मिलेंगे सिलेंडर

इसी क्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार, गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो इतिहास बनाया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।

ये भी पढ़ेंः CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान..विनेश फोगाट को मिलेंगे सिल्वर मेडल वाले सारे लाभ

हरियाणावी छोरों ने किया कमाल

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को भी बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास में नाम दर्ज कर ब्रांज मेडल देश के नाम किया है। विजेता टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल हैं और जीत दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही है। हिसार के संजय और सोनीपत के सुमित और अभिषेक को विशेष तौर पर बधाई। हरियाणावी छोरों ने टीम स्पिरिट दिखाते हुए हॉकी में कमाल कर दिखाया है। आपके लाजवाब प्रदर्शन से हर हरियाणावासी का सीना आज गर्व से चौड़ा है।