खबरी मीडिया पर मोदी मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट..ये बने मंत्री

TOP स्टोरी Trending चुनाव 2024 राजनीति
Spread the love

Modi Cabinet 3.0: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। पीएम मोदी (PM Modi) नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के साथ 72 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। तो वहीं शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः Haryana: 1 लाख से कम आमदनी वालों को CM नायब सैनी का हैप्पी कार्ड

Pic Social media

जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HUM) के जीतनराम मांझी और जेडीयू के राजीव रंजन सिंह(ललन सिंह) ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, सबसे कम उम्र के TDP सांसद राममोहन नायडू भी मंत्री बन गए हैं।

इन्होंने भी ली शपथ

सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।
पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।
अमित शाह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली है।
राष्ट्रपति ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
पिछली सरकार में विदेश मंत्री रहे एस जयंशकर ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। गोयल पिछली सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे।
ओडिशा से बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. प्रधान इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री थे।
एचडी कुमारस्वामी ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. मांझी बिहार से आते हैं, राज्य की मुसहर जाति में अच्छी पकड़ है।
जेडीयू नेता ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. सामान्य वर्ग से आने वाले ललन सिंह जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा में 50,000 नई नौकरियां दी जाएगी: CM नायब सैनी

Pic Social media

सर्बानंद सोनेवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.सोनेवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से लोकसभा पहुंचे हैं।
डॉ वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. सोनेवाला के असम से आने वाले यह दूसरे नेता हैं।
आंध्र प्रदेश से राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. नायडू को टीडीपी कोटे से मंत्री बनाया गया है।
बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. जोशी पांच बार के सांसद हैं और इससे पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
जुएल उरांव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. उरांव कई बार के सांसद हैं. उरांव कई बार के सांसद हैं और राजनीति का अच्छा खासा अनुभव भी है। ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं।
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। गिरिराज सिंह पहली बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगुसराय सीट से जीत हासिल की है।
अश्विनी वैष्णव ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वैष्णव पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे और रेल मंत्रालय संभाल रहे थे। ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं. पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं।
बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। सिंधिया इस बार गुना लोकसभा सीट से मैदान में थे. सिंधिया पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं. यहां से पांच बार सांसद रह चुके हैं।
बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. यादव अलवर सीट से बीजेपी सांसद हैं. मोदी 2.0 में भी केंद्रीय मंत्री थे।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. शेखावत राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री थे।
अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अन्नपूर्णा देवी को झारखंड में ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा माना जाता है. ये कोडरमा सीट से बीजेपी सांसद हैं और दूसरी बार मंत्री बनी हैं।
किरेन रिजिजू ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। रिजिजू मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे. रिजिजू अरुणाचल वेस्ट से बीजेपी सांसद हैं।
हरदीप सिंह पुरी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. पुरी मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री थे. बीजेपी ने इन्हें यूपी से राज्यसभा भेजा है। पूर्व आईएफएस अधिकारी हैं।
डॉ. मनसुख मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. मांडविया 2012 से लगातार राज्यसभा सांसद रहे हैं. इस बार पोरबंदर लोकसभा सीट से पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।
जी किशन रेड्डी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. रेड्डी इस बार सिकंदराबाद लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं. 2014 से 2018 तक तेलंगाना में विधायक भी रहे हैं. मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी केंद्रीय मंत्री थे।
एलजेपी आरवी के नेता चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. 41 साल के चिराग पासवान ने एक बार फिर से अपनी पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है. चिराग बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद बने हैं।
सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. पाटिल गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। पाटिल पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं. गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं। चार बार सांसद बन चुके हैं।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। सिंह गुडगांव लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं. इंद्रजीत ने छठी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं. हरियाणा में यादवों का बड़ा चेहरा है. विधायक भी रह चुके हैं।
जीतेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है. मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी केंद्रीय मंत्री थे. 2014 से लगातार सांसद बन रहे हैं. उधमपुर से बीजेपी सांसद निर्वाचित हुए हैं. पीएमओ में भी मंत्री रहे हैं।
अर्जुन राम मेघवाल ने भी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है. मेघवाल 2009 ने लगातार सांसद निर्वाचित हो रहे हैं। मेघवाल इस बार राजस्थान की बीकानेर सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं।
प्रतापराव जाधव ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है. प्रतापराव पहली बार केंद्र में मंत्री बन रहे हैं। लागातार चौथी बार सांसद चुने गए हैं. महाराष्ट्र के बुलढान लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं. शिंदे गुट के नेता हैं।
आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ग्रहण की है. चौधरी इसी साल एनडीए में शामिल हुए हैं. जुलाई 2022 से राज्यसभा सांसद हैं और आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। जितिन प्रसाद यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। यूपी के बड़े ब्राह्मण नेताओं में गिने जाते हैं। 3 बार के लोकसभा सांसद हैं।
श्रीपद यशो नाइक ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। नाइक मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे चुके हैं। नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं.
पंकज चौधरी ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। पंकज चौधरी की गिनती पूर्वांचल में कद्दावर कुर्मी नेताओं में होती है। यूपी के महाराजगंज से बीजेपी सांसद निर्वाचित हुए हैं।
कृष्णपाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। कृष्णपाल मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री थे। इस बार के चुनाव में हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं।
रामदास अठावले ने राज्य मंत्री पद के रूप में शपथ ली है। महाराष्ट्र में आरपीआई (ए) से राज्यसभा सांसद हैं। 3 बार के लोकसभा सांसद रहे हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रहे हैं।
रामनाथ ठाकुर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है. सामाजिक न्याय के अगुआ कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं. दो बार से राज्यसभा सांसद हैं। बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं. पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं।
नित्यानंद राय ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बार बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. तीन बार के सांसद रहे हैं. मोदी सरकार में गृहराज्य मंत्री भी रह चुके हैं।