Haryana

Haryana से जम्मू कश्मीर..किसकी बनेगी सरकार..देखिए चौंकाने वाला सर्वे

चुनाव 2024 महाराष्ट्र राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana और जम्मू कश्मीर में किसकी बनेगी सरकार, पढ़िए चुनावी सर्वे की रिपोर्ट

Assembly Elections 2024: हरियाणा (Haryana) और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) का बिगुल बज चुका है। राजनैतिक दल चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव का चुनावी सर्वे सामने आया है। आजतक के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में हरियाणा (Haryana) के लोगों ने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। सर्वे के अनुसार, 27% लोग सरकार के काम से खुश हैं, जबकि 44% लोग सरकार के काम से नाखुश हैं। हरियाणा के 22% लोग मुख्यमंत्री के काम से संतुष्ट हैं। बीजेपी (BJP) को आगामी विधानसभा चुनाव में 44 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही महाराष्ट्र (Maharashtra) और जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के भी चुनावी सर्वे सामने आए हैं।

ये भी पढ़ेंः Haryana में हैट्रिक लगाएगी बीजेपी..CM Nayab Singh Saini का बड़ा दावा

Pic Social Media

सर्वे में इस पार्टी को सबसे आगे दिखाया

हरियाणा में 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले आजतक ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे किया। सर्वे में बीजेपी को सबसे आगे दिखाया गया है, लेकिन क्या ये सच होगा यह तो वक्त ही बताएगा। 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किए गए इस सर्वे में 1,36,463 लोगों की राय ली गई।

बेरोजगारी बड़ा मुद्दा

हरियाणा के लोगों ने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी बताया है। 45% लोगों ने माना कि प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके बाद महंगाई 14% और विकास 13% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। केवल 3% लोगों ने भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बताया। कानून व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दे क्रमशः 3% और 2% लोगों के लिए चिंता का विषय रहे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम को लेकर क्या है जनता की राय

आपको बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कामकाज को लेकर भी लोगों की राय मिली-जुली रही। सर्वे में शामिल 22% लोग ही वर्तमान सीएम के काम से संतुष्ट नजर आए। तो वहीं, 40% लोगों ने मुख्यमंत्री के कामकाज पर असंतोष जताया। 19% लोगों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के काम से कुछ हद तक संतुष्ट हैं। वहीं विपक्ष के प्रदर्शन पर भी लोगों की राय लगभग लगभग बराबर रही। 31% लोगों ने कहा कि वह विपक्ष के कामकाज से संतुष्ट हैं। जबकि, 34% लोगों ने विपक्ष के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया। 22% लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि वह कुछ हद तक विपक्ष के काम से संतुष्ट हैं।

ये भी पढ़ेंः अफसरों को CM Yogi की डेडलाइन..31 अगस्त तक नहीं किया काम तो सैलरी नहीं

इसबार किसकी बनेगी हरियाणा में सरकार

सर्वे में हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में बीजेपी को 44 सीटों के साथ सबसे आगे बताया गया है। बीजेपी को 46.1% वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 42 सीटें और 43.7% वोट मिलने की संभावना बताई गई है। दूसरे दलों को भी 4 सीटें मिल सकती हैं। जेजेपी और आईएनएलडी को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। जेजेपी को 0.9% और आईएनएलडी को 1.7% वोट शेयर मिल सकता है।

पिछले चुनाव में किसको मिली थी कितनी सीट

आपको बता दें कि हरियाणा में अभी बीजेपी की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 36.7% वोट शेयर के साथ 40 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 28.2% वोट और 31 सीटों के साथ दूसरा स्थान मिला था। जेजेपी ने 14.9% वोट शेयर के साथ 10 सीटें हासिल की थी। कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े 46 तक नहीं पहुंच पाई थी। नतीजों के बाद बीजेपी ने जेजेपी और अन्य के समर्थन से सरकार बनाई। बाद में बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और मनोहर लाल खट्टर की जगह सीएम के रूप में नायब सिंह सैनी को चुना गया।

महाराष्ट्र में चुनावी सर्वे क्या बताते हैं

महाराष्ट्र में ही इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र के चुनावी सर्वे में सरकार और नेताओं के कामकाज पर महाराष्ट्र की जनता ने मिली-जुली राय दी है। राज्य में बेरोजगारी को लेकर लोग सबसे ज्यादा लोग चिंतित हैं। वहीं विधायकों के प्रदर्शन को लेकर लोगों का रुख सकारात्मक है। वहीं सरकार के कामकाज से 25 प्रतिशत जनता खुश है। जबकि 35 प्रतिशत जनता सरकार के कामकाज से नाखुश है।

Pic Social Media

जम्मू-कश्मीर में किसकी बनेगी सरकार

बात करें जम्मू-कश्मीर की तो जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के सर्वे में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा महंगाई, विकास अन्य मुद्दे हैं। वहीं पसंदीदा नेता के तौर पर 40 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले नंबर पर रखते हैं। इसके बाद राहुल गांधी को 38 प्रतिशत लोग पसंदीदा नेता मानते हैं।