vastu tips

Vastu Tips: घर के पूर्व दिशा में न करें ये गलती, वरना होगा भारी नुकसान

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मानें तो पूर्व दिशा के लिए भी कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का यदि आप पालन करते हैं तो घर में सुख – समृद्धि आ सकती है। ऐसे में जानिए कुछ वास्तु नियमों के बारे में ये अहम बातें।

दरअसल, पूर्व दिशा का तत्व काष्ठ लकड़ी को माना गया है। इसका सीधा संबंध गति और मार्ग से है। बॉडी में पूर्व दिशा का प्रभाव पैरों में ज्यादातर पड़ता है। ऐसे में यदि आपके पैर में किसी तरह की समस्या आती है तो आपको पूर्व दिशा में सुधार करने की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है। इस दिशा का शुभ रंग हरा रंग है, ये रंग पेड़ – पौधों के विकास का सूचक होता है।

यह भी पढ़ें: घर में रखीं इन चीजों को बदलते रहें समय-समय पर, नहीं होगी पैसों की कमी

ऐसे में, वास्तु शास्त्र के मुताबिक हरे रंग के पेड़ पौधे या गमले को पूर्व दिशा में लगाते हैं तो ये शुभ होता है। आपको अच्छे परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ये सारी चीजें पूर्व दिशा के बारे में डिटेल में बताई गई हैं।

Pic: Social Media

ये भी जानिए कि ऐसी कौन – कौन सी चीजें हैं, जिन्हें आपको पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए
याद रखें कि घर के पूर्व दिशा में आपको किसी भी तरह का कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए, यादि एक या दो समान हों तो रख सकते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में ये चीजें नहीं होनी चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्व दिशा में प्रभाव पड़ता है। इस दिशा में ऐसे प्रबंध करने चाहिए कि हवा का संचार हमेशा घर के भीतर बना रहे। साफ सफाई का भी आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। वहीं इस दिशा में जितनी कम खिड़की हो उतना ही बेहतर होता है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News