Navaratri

Navaratri पर बिक रहा है जानलेवा घी..कहीं आपने तो गलती से नहीं ख़रीद लिया?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Navaratri में लोगों की जान से हो रहा है खिलवाड़, बिक रहा है जानलेवा घी

Noida News: अगर आप भी देसी घी खाने के शौकीन हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि नवरात्रि (Navaratri) के दौरान लोग देसी घी (Desi Ghee) का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। घर में घी का प्रयोग अलग-अलग कार्यों में किया जाता है। लेकिन अब तो घी बेचने वालों ने इस पर्व पर भी ऐसा काम किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोएडा (Noida) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की इस छापेमारी में 60 किलो से ज्यादा मिलावटी घी और 10 किलो पनीर जब्त किया गया।

ये भी पढ़ेंः Noida: कार में VIP Number का क्रेज, UP-16-EN-0001 इतने लाख में बिका…

Pic Social Media

शहर के विभिन्न हिस्सों में भी हुई छापेमारी

सहायक खाद्य आयुक्त सर्वेश मिश्रा के मुताबिक यह कार्रवाई सेक्टर-49 के बरौला मार्केट में स्थित नेशनल डेरी पर हुई है। इस फैक्ट्री के संचालक मोहम्मद आलिम, जो बुलंदशहर का निवासी है, नवरात्रि के मौके पर एक किलो घी खरीदने पर एक किलो घी और 250 ग्राम पनीर फ्री देने का लोगों को लालच दे रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और अमर बहादुर सरोज की टीम ने यह कार्रवाई की। मिलावटी घी का नमूना जांच के लिए लैब भेज दिया गया है वहीं पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसी दिन विभाग की दूसरी टीमों ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। इसी क्रम में नोएडा के सेक्टर 122 में सचिन जैन के प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा और गाय के घी का नमूना लिया गया। सेक्टर 62 की नोएडा आदर्श सब्जी मंडी में स्थित करन जनरल स्टोर से भी कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया।

ये भी पढ़ेंः Noida: इस सोसायटी के लोग भूख हड़ताल पर…जानिए क्यों?

7 नमूने भेजे गए लैब

स्वर्ण नगरी में एक स्टोर से मूंगफली दाना और साबूदाने के नमूने भी कलेक्ट किए गए। कुल मिलाकर 7 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन में इस तरह की छापेमारी का अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना तुरंत विभाग को दें।