DDA Flats Resale

DDA Flats: दिल्ली के इन इलाक़ों में मिल रहे हैं शानदार DDA फ़्लैट्स..क़ीमत जान लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

DDA Flats: अगर आप भी राजधानी दिल्ली में अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली (East Delhi) में मयूर विहार फेस-1, मयूर विहार फेस-2 (Mayur Vihar Phase-2), विवेक विहार और दिलशाद गार्डन में DDA फ्लैट्स को रीसेल (DDA Flats Resale) कर रहा है। दो बेडरूम वाले फ्लैट्स 1 करोड़ रुपए से लेकर 1 करोड़ 50 लाख, तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स 1 करोड़ 70 लाख रुपए से लेकर 3 करोड़ रुपए तक और एक हॉल, रूम, बाथरूम और किचन 15 लाख रुपए से 30 लाख रुपए में आप यहां खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida के इन दो सेक्टर्स में रहने वालों की चाँदी..पढ़िए बड़ी ख़बर

Pic Social media

पश्चिमी दिल्ली द्वारका, पश्चिम विहार, लोकनायक पुरम और मंगोलपुरी में तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स 1 करोड़ 60 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ 50 लाख रुपए तक में मिल रहे हैं। इसके साथ ही एक बेडरूम, दो बेडरूम और अन्य कई तरह के फ्लैट्स के रेट कुछ ऐसे ही हैं, जिस तरह का रेट इस समय पूर्वी दिल्ली में चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः ख़ुशख़बरी..ग़ाज़ियाबाद में बनेगा TOD ज़ोन..5 फ्लोर तक बना सकेंगे मकान

उत्तरी दिल्ली (North Delhi) में भी इस समय रोहिणी, अशोक विहार में DDA के फ्लैट्स रीसेल किए जा रहे हैं। रोहिणी में कम से कम दो बेडरूम का फ्लैट्स लेने के लिए 65 लाख से 70 लाख रुपए देने होंगे। इसके साथ ही अशोक विहार को राजधानी दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। इसलिए यहां दो बेडरूम फ्लैट्स की कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ 50 लाख रुपए के आसपास है। बात करें तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स की कीमत तो वो 2 करोड़ रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक मिलेंगे।

दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) में सरिता विहार, हौज खास जैसी जगहों पर DDA फ्लैट्स रीसेल किए जा रहे हैं। जिनकी कीमत 1500 वर्ग फीट का फ्लैट्स सरिता विहार में 2 करोड़ 50 लख रुपए से लेकर 3 करोड़ 50 लाख रुपए तक में रीसेल किया जा रहा है। हौज खास में तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स 1 करोड़ 75 लाख से लेकर 3 करोड़ 50 लाख रुपए तक में मिल जाएंगे।

अगर आप यह फ्लैट्स लेना चाहते हैं या इनके बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो उसके लिए आप प्रॉपर्टी एक्सपर्ट से भी संपर्क कर सकते हैं। रियल स्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़ी ये खबर एक्सपर्ट्स से बातचीत के आधार तैयार की गई है। लिखी गई कीमत में भिन्नता हो सकती है। कृपया प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी निवेश अपनी समझ या प्रॉपर्टी सलाहकार से सलाह के बाद ही करें।