CM Nayab Saini

CM Nayab Saini ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी सरकारी नौकरी

हरियाणा
Spread the love

हरियाणा के CM Nayab Saini ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को सरकारी नौकरी दी।

CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर (Manu Bhakar) और सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) को सरकारी नौकरी दी। ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए 3 कांस्य पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शुक्रवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उन्हें हरियाणा का गौरव बताया है।
ये भी पढ़ेः गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा..CM Nayab Saini ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दोनों निशानेबाज खिलाड़ियों को खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश सरकार 17 अगस्त को रोहतक में होने वाले समारोह में हरियाणा के सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी, जहां उन्हें नगद राशि भी प्रदान की जाएगी।

CM Nayab Saini से मिले दोनों खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhakar) ने पेरिस के ओलिंपिक खेलों में दो कांस्य पदक जीते हैं, जबकि सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) ने एक कांस्य पदक झटका है। मनु और सरबजोत दोनों अपने परिवार के साथ शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। सीएम नायब सैनी ने मनु भाकर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और जीत की शुभकामनाएं दी।

हॉकी टीम को भी दी बधाई

उन्होंने सरबजोत का भी हौसला बढ़ाया तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने की चर्चा करते हुए उन्हें भी बधाई दी है। भारतीय हाकी टीम में तीन खिलाड़ी हरियाणा के हैं, जिन्होंने कांस्य पदक जीता है।

खेल विभाग में बने उप निदेशक

सीएम नायब सैनी (CM Naib Saini) ने कहा कि आबादी के लिहाज से हरियाणा में सिर्फ दो प्रतिशत जनता रहती है, लेकिन 5 भारतीय मेडल में 4 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों को रोहतक में 17 अगस्त को होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने जानकारी दी कि मनु भाकर व सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) दोनों ने खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की सरकार की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

ये भी पढ़ेः Haryana के सभी पंजीकृत बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

अगले ओलिंपिक में गोल्ड प्राप्त करना मेरा लक्ष्य: मनु भाकर

मनु भाकर (Manu Bhakar) ने राज्य की खेल पालिसी की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा का खान-पान और कल्चर खेलों को प्रोत्साहित करने वाला है। यहां के माता-पिता आरंभ से ही बच्चों को खेल के मैदान में उतरने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। फिर ऊपर के स्तर पर सरकार का प्रोत्साहन मिलता है।

मनु ने कहा कि इस बार भी मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल ही था, लेकिन बेहद नजदीकी मुकाबले में मैं इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी। अगले ओलिंपिक में गोल्ड प्राप्त करना मेरा लक्ष्य है। मनु ने अपने विवाह से जुड़े सवाल पर कहा कि अभी उनकी उम्र 22 साल है। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही हैं। खेलों पर ध्यान है। लक्ष्य प्राप्त करने के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।