CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma ने राजस्थान के 20 सरपंचों को किया सम्मानित

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Yashasvi Sarpanch Honor Ceremony में CM Bhajanlal ने दिया सम्मान

Rajasthan News: हमारा देश गांवों का देश कहा जाता है। गांव की व्यवस्था को चलाने की जिम्मेदारी गांव के सरपंच (Sarpanch) के पास होती है। वैसे तो देखें तो सरपंच शासन की सबसे छोटी इकाई है लेकिन यह ग्रामीण जीवनशैली और व्यवस्था की सबसे मजबूत ईकाई के रूप में भी सरपंच (Sarpanch) ही हैं। सरपंच अपने काम से न केवल अपने गांव की तस्वीर बदलने का काम करते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी एक मिसाल बनाते हैं। ऐसे में सरपंचों के सम्मान के लिए राजस्थान में अल्ट्राटेक सीमेंट एजेंसी (UltraTech Cement Agency) ने खास मुहिम की शुरुआत कर दी है। इस मुहिम का नाम यशस्वी सरपंच सम्मान समारोह है। इस मुहिल के अनुसार राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) द्वारा 20 चयनित सरपंचों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM Bhajanlal शर्मा का बड़ा ऐलान..450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Pic Social Media

सरपंचों को मिलेगा प्रोत्साहन

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (Rajasthan International Centre) में आयोजित यशस्वी सरपंच राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि सरपंच भले ही सबसे छोटी इकाई है, लेकिन यह सबसे मजबूत इकाई है। राजस्थान पत्रिका और अल्ट्राटेक सीमेंट की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। सीएम भजन लाल ने कहा कि इस सम्मान से गांव का विकास करने वाले सरपंचों को प्रोत्साहन तो मिलेगा ही, वहीं दूसरे सरपंचों में भी विकास करने की अलग भावना पैदा होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

20 सर्वश्रेष्ठ सरपंचों को सीएम ने किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि गांव में ऐसा कोई विकास का काम नहीं है जो सरपंच नहीं कर सकता है। इसलिए सभी सरपंचों को अपने गांवों में विकास कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए। इस प्रोग्राम में सीएम ने राज्य स्तर पर चयनित 20 सर्वश्रेष्ठ सरपंचों को पुरस्कृत किया। सीएम ने इस मौके पर सरपंचों के लिए देश के नंबर वन सीमेंट अल्ट्राटेक का हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किया।

ये भी पढे़ंः MP: CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों को दी बड़ी सौगात

इस कार्यक्रम के प्रायोजक आदित्य बिरला ग्रुप एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रबंधन ने कहा कि हमारा मानना है कि गांव के विकास से ही है प्रदेश और देश का विकास हो सकता है। गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा। और इस विकास कार्य को सही दिशा और तेज़ गति आप जैसे दूरदर्शी सरपंच ही दे रहे हैं।

9000 सरपंचों ने साझा किए अपने विकास कार्य

यशस्वी सरपंच के अभियान से राजस्थान के 11,000 से ज़्यादा सरपंच जुड़ने के लिए संपर्क किए। राजस्थान पत्रिका की साझेदारी से 9,000 से ज्यााद सरपंचों ने अपने विकास कार्य को बताया। यह विकास कार्य पक्की सड़क, पंचायत भवन, आदि के निर्माण के साथ साथ, बेहतर शिक्षा, स्वस्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन से सम्बंधित थे। निष्पक्ष जूरी ने कड़े मापदंडों पर जोनल स्तर पर 140 उत्कृष्ट विकास कार्यों का चयन किया। इसके बाद जोनल विजेताओं में से राज्य के टॉप 20 यशस्वी सरपंचों का सम्मान किया गया।