SENIOR ANCHOR CHITRA TRIPATHI JOINS ABP NEWS

ABP News को आगे रखेंगी चित्रा त्रिपाठी..ये दोनों शोज़ करेंगी!

TV
Spread the love

स्टार एंकर चित्रा त्रिपाठी ने ABP News में दमदार वापसी की है। चित्रा त्रिपाठी का ओहदा है Vice President News & Programming-Senior Anchor..पद देखकर तो आपको अंदाज़ा हो गया होगा चित्रा की घर वापसी का। सूत्रों के मुताबिक चित्रा ने आजतक से दूगनी सैलरी पर यहां ज्वाइन की है। खैर ये चित्रा त्रिपाठी का अपना Negotiation है।  ABP ग्रुप ने चित्रा त्रिपाठी का ग्रैंड वेलकम किया है। और लगे हाथों चित्रा त्रिपाठी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

ये भी पढ़ें: ABP News के साथ नया सफ़र शुरू

सूत्रों के मुताबिक चित्रा त्रिपाठी एबीपी न्यूज़ में शाम 5 बजे और रात 9 बजे का प्राइम टाइम शो कर सकती हैं। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। खैर निश्चित तौर पर चित्रा त्रिपाठी जिस तरीके की तेज तर्रार एंकर हैं..वो अपने दर्शकों को चैनल तक खींचने में जरूर कामयाब होंगी ऐसा उनके फैंस का मानना है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से एक बार फिर से चित्रा त्रिपाठी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।