Greater Noida West से 120 दिन से बच्चा ग़ायब..पुलिस क्या कर रही है

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा में कुणाल शर्मा हत्याकांड (Kunal Sharma Murder Case) हुआ था। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) से एक 13 साल का लड़का 4 महीने पहले गायब हो गया था, लेकिन अभी तक पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पाई है। गायब लड़के की बहन का आरोप है कि जब इस मामले में अधिकारियों के पास जाते है तो जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं कि लड़का वापस आ जाएगा। लेकिन कब और कैसे वापस आएगा। इसका कोई जवाब नहीं मिलता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस (Police) ने उनके बच्चे को ढूंढने का प्रयास बंद कर दिया है। उल्टा यह कहा जाता है कि बच्चे का पढ़ने में मन नहीं लगता, इस कारण से वह घर से भाग गया है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Noida: एलिवेटेड रोड से दिल्ली जाने वालों के लिए राहत भरी ख़बर

Pic Social Media

कब गायब हुआ था लड़का

मूलरूप से बिहार की रहने वाली रंजना ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती हैं। रंजना का भाई निशांत कुमार (Nishant Kumar) 14 जनवरी 2024 से ही लापता है। निशांत कुमार की उम्र लगभग 13 साल है। वह एक मूर्ति गोल चक्कर से गायब हो गया था। गायब लड़के की बहन रंजना ने पुलिस को जानकारी दी कि निशांत कुमार बिहार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक शादी समारोह को अटेंड करने के लिए आया था। उसी दौरान वह लापता हो गया। जानकारी के अनुसार बीते 14 जनवरी को पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

कई बार लगा चुके थाने के चक्कर

बहन ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने घटना के दो दिन बाद 16 जनवरी 2024 को केस दर्ज किया। इस मामले में काफी बार कोतवाली के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके कारण से पीड़ित परिवार परेशान है। उनको डर सता रहा है कि उनके बच्चे के साथ कोई अनहोनी ना हो गई हो।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले ये खबर ज़रूर पढ़ें

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने यह कहा

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया था कि पीड़ित परिवार और निशांत कुमार के बीच में संपर्क होता रहता है। इस बात को एक मीडिया चैनल ने थाना प्रभारी के बयान के रूप में खबर में लिखा। इसके बाद लापता लड़के की बहन ने मीडिया चैनल से संपर्क किया। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी झूठ बोल रहे हैं। निशांत से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाता है। अगर निशांत से उनका संपर्क होता तो वह अपने भाई को वापस लेकर आ जाते। आरोप है कि कुल मिलाकर पुलिस इस मामले को रफा-दफा करना चाहती है।

डीसीपी प्रीति यादव ने क्या कहा

इस मामले में निशांत की बहन रंजना ने जानकारी दी कि उन्होंने बीते दिनों डीसीपी प्रीति यादव से भी मुलाकात की। प्रीति यादव ने इस मामले में उनसे कहा था कि बच्चा वापस आ जाएगा। लेकिन कैसे आएगा, इसका कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, प्रीति यादव ने एसीपी हेमंत उपाध्याय को कॉल किया और पूरे मामले की दोबारा से जांच करने के लिए कहा है। अब सवाल खड़ा होता है कि अगर बच्चा वापस नहीं मिला और निशांत का परिजनों से कोई संपर्क नहीं है तो थाना प्रभारी ने झूठा बयान क्यों दिया था।