Car Buyers: वाहन मालिकों के लिए लिए बड़ी और जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले कराएं ये काम नहीं तो…
Car Buyers: चार पहिया और दो पहिया वाहन मालिकों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि 31 मार्च से पहले सभी वाहन मालिकों को अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (High Security Registration Plate) को लगाना होगा। इसे उतना ही अनिवार्य कर दिया गया है, जितना चार पहिया के लिए सेट बेल्ट और दोपहिया के लिए हेलमेट। अगर आप इन नियम का पालन नहीं करते हैं तो जिस तरह से आपका चालान काटा जाता है, ठीक उसी प्रकार से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (High Security Registration Plate) नहीं लगवाने पर भी चालान किया जाएगा। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको HSRP को अप्लाई करने का ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन दोनों तरीका बताने जा रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढे़ंः SUV: 8 लाख से कम कीमत वाली 5 दमदार SUV..साथ में 5 स्टार रेटिंग

जानिए क्या है HSRP
आपको बता दें कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Number Plate) को पूरी तरह से एल्युमिनियम से बनी होती है। इस प्लेट पर बाई ओर के ऊपरी कोने पर क्रोमियम बेस्ड एक होलोग्राम लगा होता है, जिसमें वाहन की सभी जानकारी रहती हैं। साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए यूनिक लेजर कोड भी लगा होता है, जो हर वाहन के लिए अलग-अलग होता है। इस कोड को आसानी से नहीं हटाया जा सकता है। इसे नए वाहनों के साथ ही पुराने वाहनों पर भी लगाना जरूरी है।
वाहन पर HSRP न होने पर कितना जुर्माना
देशभर में अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Number Plate) को लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अगर आप महाराष्ट्र (Maharashtra) में रहते हैं तो आपको अपनी गाड़ी पर यह नंबर प्लेट 31 मार्च 2025 से पहले जरूर लगवा लें। यह नियम उन लोगों के लिए जिन्होंने अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन (Registration) 1 अप्रैल 2019 से पहले कराया है। हर राज्य के लिए इसके लिए अलग-अलग ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) राशि है जो 500 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये के बीच में है।
कैसे लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट?
ये भी पढे़ंः Good News: यहां मिल रहा है Amazon-फ्लिपकार्ट से भी सस्ता सामान
पहले ऑनलाइन प्रोसेस जानिए
इसके लिए सबसे पहले आपको सरकार द्वारा अधिकृत पंजीकरण पोर्टल Bookmyhsrp.com पर जाना होगा।
अब आपको यहां पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट विद कलर स्टीकर पर क्लिक करना होगा।
आपको बुकिंग डिटेल- वाहन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, पता, संपर्क सूत्र की जानकारी भरना होगा।
अगर आपका वाहन पर्सनल यूज के लिए है तो आपको non-transport ऑप्शन पर जाना होगा।
अब आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्टर नंबर पर एक यूजरनेम और पासवर्ड भेजा जाएगा।
आप वेबसाइट पर यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके पेयमेंट करना होगा। जिसकी आपको रसीद भी मिलेगी।
ऊपर बताए गए प्रोसेस को पूरा करने के तीन से चार दिन बाद आपकी HSRP बन जाएगी।
जब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनजाए तो, तो आपके मोबाइल नंबर इसकी सूचना मिल जाएगी।
अब ऑफलाइन प्रोसेस समझिए
अगर आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को ऑफलाइन तरीके से बनवाना है तो आपको आरटीओ या डीलरशिप पर जाना होगा।
यहां पर आपको अपने वाहन से संबंधित सभी पहचान प्रमाण जैसे आरसी, लाइसेंस नंबर, और पते का प्रमाण भी ले जाना होगा।
यहां पर आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के आवेदन पत्र चार्ज को जमा करना होगा और कुछ दिन में यह बनकर आ जाएगा।
जानिए कितना आएगा खर्च?
आपको बता दें कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को बनवाने में आपको लगभग 500 से 1000 रुपये तक का पेमेंट करना होगा। इसके साथ ही आपको इस प्लेट को लगवाने के लिए आपकी पसंदीदा जगह, समय और तारीख सिलेक्ट करने का ऑप्शन भी दिया जाता है।

